RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)22 मई।राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह अपने संसदीय लोकसभा क्षेत्र मे लगातार जनसंपर्क के माध्यम से जिले के लोगो को अपने और पार्टी के पक्ष मे मतदान करने हेतु आग्रह कर रहे हैं।बुधवार को शाहपुर के सेमरिया,जगदीशपुर के दांवा, मुंशी टोला,बोलीपुर,ईश्वर सिंह के टोला, गणपत टोला, मसाढ़ टोला, बुढ़वल टोला आदि गाँवो मे उन्होंने जनसंपर्क किया।इसके साथ पिछले दिन हुए आलु व्यवसायी की हत्या मे पीड़ित परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे।
एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी सह केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने जनसंपर्क के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण है,क्योकि देश प्रगति पर है और हम विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की राह पर है,लेकिन यह तभी संभव हो पाएगा जब एनडीए गठबंधन को चार सौ से अधिक सीटे प्राप्त हो और नरेन्द्र मोदी पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे।
उन्होने आम जनता से अपील किया कि आपका वोट देश और भोजपुर जिला का कल्याण करेगा।आपके वोट से भोजपुर जिला सहित देश विकसित बनेगा।इसमे आपका योगदान महत्वपूर्ण है। भाजपा को वोट देने से भ्रष्टाचार मुक्त समाज और देश बनेगा।
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान एनडीए घटक दलो के नेता,कार्यकर्ता शामिल रहें।
