RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:निगम प्रशासन और महापौर की आरावसियों पर है कृपा,गंदी नालियों,टूटी सड़कों के बीच जीने को है मजबूर : क्यामुद्दीन

RKTV NEWS//आरा(भोजपुर) 31अगस्त। भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने आज एक प्रेस ब्यान जारी कर कहा है कि आज सुबह मै मिल्की अनाईठ वार्ड 42 का दौरा किया और उनके साथ हाजी जलालुद्दीन अंसारी,राजद नेता मुन्ना अंसारी ,हिम्मत यादव,कलिम अंसारी, परमेश्वर यादव,अखिलेश यादव शामिल थे।भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने मिल्की अनाईठ वार्ड 42 की हालत देखकर आरा नगर निगम के महापौर और आयुक्त पर रोष जाहिर करते हुए स्थानीय लोगों से बातें की।
भाकपा माले नेता को बैठक में स्थानीय लोगों ने बतलाया कि यह अनाईठ मिल्की वार्ड 42 मे लगभग 4 वर्षों से स्थानीय लोग जल-जमाव,बजबजाती गंदी नालियों के बीच जीने के लिए मजबूर है।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि बहुत पहले हमने पहल कर जिला पदाधिकारी से बात कर तत्काल पानी निकासी और स्थाई जल-जमाव की समस्या पर बात की थी,जिला पदाधिकारी के पहल पर वाटर पम्प लगाया गया और उन्हीं के पहल पर स्थाई जल-जमाव की निकासी के लिए योजना बनी.टेन्डर हुआ काम लगा पर कई वर्ष गुजर गये पर न काम पुरा हुआ न जल निकासी हुई।
भाकपा माले नेता ने कहा की आरा के भाजपाई मेयर इस टेन्डर को ही रद्द करने वाले है.माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी का कहना है कि वार्ड 42 मे ही निर्मल पैलेस से यादव भवन तक मुसहर टोली रोड़ उखड़ गया पर नगर आयुक्त व महापौर इसकी सुधी लेनेवाले नही है। विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह को भी इससे कोई मतलब नहीं है।
भाकपा माले नेता ने कहा कि अगर थोड़ा भी बारिस हो जाय बख्शीनगर,अनाईठ नया बसती सहित दर्जनों मुहल्लों की दशा नारकीय है
उन्होंने कहा है हम मोटे तौर पर कह सकते है कि आरा नगर वासियों को गंदी बजबजाती नालियों, जल-जमाव, टुटी-फुटी उखड़ी सड़कों, किचड़, मे नारकीय जीवन बसर के लिए मजबूर कर दिया है नगर निगम प्रशासन और महापौर ने।

Related posts

भोजपुर:भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 की तैयारी समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने पंचायत स्तरीय रब्बी गेंहूँ फसल कटनी प्रयोग का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: रोजगार मेला के प्रचार को प्रखंड विकास केंद्र कोईलवर द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी।

rktvnews

पटना:सुरक्षित शनिवार की राज्यस्तरीय सफलता: प्राधिकरण सभागार में बालक अनीश को मिला सम्मान।

rktvnews

पटना:स्थायी समिति ने नियम- 19 को किया विलोपित, अध्यक्ष पद के लिए पुनः प्रत्याशी हो सकेंगे अनिल सुलभ

rktvnews

कोल इंडिया लिमिटेड और गेल ने कोयला से एसएनजी संयंत्र की स्थापना के लिए संयुक्त उद्यम पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment