RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाकपा माले राज्य सचिव ने ली संदेश विधानसभा स्तरीय चुनाव संचालन समिति की बैठक।

25 मई को बिहिया इंटर कॉलेज मैदान में आएंगे पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव।

26-27 को शाहपुर व बड़हरा में महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य का रोड शो, 28 को पियनिया, मोपती बाजार व पीरो तथा 29 मई को सँदेश, गड़हनी व जगदीशपुर में जनसभाएं।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 मई।भाकपा(माले) की सँदेश विधानसभा स्तरीय चुनाव संचालन समिति की बैठक आज धोबीघटवा, अनाइठ स्थित भाकपा (माले) के प्रधान चुनाव कार्यालय में सम्पन्न हुई।
भाकपा(माले) के राज्य सचिव कुणाल ने बैठक को सम्बोधित करते हुए गांव-टोला और बूथ स्तर पर चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा(माले) प्रत्याशी सुदामा प्रसाद की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पिछले पांच चरणों के मतदान में केंद्र की सत्ता से भाजपा की विदाई तय हो चुकी है। आरा में भाकपा(माले) प्रत्याशी को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, यह समर्थन बढ़ता ही जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बिहार में पूर्व उप मुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव 25 मई 24 को बिहिया के इंटर कॉलेज मैदान में एक महती चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि भाकपा(माले) महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य आगामी 26 से 29 मई 2024 को आरा संसदीय क्षेत्र का सघन चुनावी दौरा करेंगे। 26 व 27 मई को वे क्रमशः शाहपुर व बड़हरा विधानसभा क्षेत्रों में दर्जनों सभाओं को संबोधित करते हुए रोड शो करेंगे। 28 मई को वे पियनिया, मोपती बाजार व पीरो तथा 29 मई को संदेश, गड़हनी और जगदीशपुर में बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाकपा(माले) के कई नेता व विधायक तथा राजद, कांग्रेस व वीआइपी समेत इंडिया गठबंधन दलों के दर्जनों नेता आरा संसदीय क्षेत्र के मजदूर-किसानों , नौजवानों महिलाओं, दुकानदारों, व्यवसायों आदि समेत सभी तबकों के बीच जोरदार प्रचार अभियान चला रहे हैं।
बैठक में भाकपा(माले) जिला सचिव जवाहरलाल सिंह, संदेश विधानसभा प्रभारी संजय सिंह, उदवंतनगर प्रखंड सचिव सुधीर सिंह,भाकपा(माले) राज्य कमेटी सदस्य इन्द्रजीत कुशवाहा व विजय कुमार, शिवमंगल सिंह, अजय गांधी,निरंजन केशरी आदि कई नेता मौजूद थे।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त ने मेराल प्रखंड कार्यालय, आवासीय विद्यालय एवं सीएचसी का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:सार्वकालिक हैं गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज :आचार्य भारतभूषण

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नव संवत्सर, उगादि, साजिबू चेइराओबा, गुड़ी पड़वा, चेटी चंद और नवरेह के अवसर पर शुभकामनाएं दी।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने प्रेषित की दीपावली की शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर: वोटर अधिकार यात्रा के दौरान आइलाज ने इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेताओं को अपनी मांगों संबंधी सौंपा ज्ञापन।

rktvnews

शहीद राकेश यादव की हत्या जांच का विषय-रघुपति यादव।

rktvnews

Leave a Comment