RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

गांधी जयंती पर सद्भावना दौड़ का आयोजन!विजेता खिलाड़ियों को ट्रैक सूट वितरित।

हनुमानगढ़/राजस्थान 2 अक्टूबर । राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के मौके पर सोमवार को जिला मुख्यालय पर सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। सुबह सात बजे शुरू हुई सद्भावना दौड़ का आयोजन जंक्शन स्थित जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र राजीव गांधी स्टेडियम से कलक्ट्रेट तक एवं वापस राजीव गांधी स्टेडियम तक करीब पांच किलोमीटर तक किया गया। सद्भावना दौड़ में करीब 6 सौ बच्चों ने हिस्सा लिया। सद्भावना दौड़ को यातायात प्रभारी विजेन्द्र शर्मा, जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह व डीईओ माध्यमिक हंसराज जाजेवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
छात्र-छात्रा वर्ग में प्रथम तीन स्थानों पर रहे प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलक्टर कपिल यादव व जिला अहिंसा बोर्ड के सहसंयोजक तरुण विजय ने ट्रैक सूट वितरित किए। जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि बालक वर्ग में प्रथम राजपाल, द्वितीय रवि कुमार, तृतीय जसपाल सिंह रहे। बालिका वर्ग में प्रथम आरती, ममता व राजकिरण रही।
दौड़ के बाद राजीव गांधी स्टेडियम के मैदान में खिलाडिय़ों की ओर से मैदान श्रमदान भी किया गया। खिलाडिय़ों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों व देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक निर्मल पूनिया, देवेन्द्र पूनिया, सुखदीप सिंह, श्री संजय बिश्नोई, अंग्रेज सिंह, परमानन्द, जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षक श्री शंकर सिंह नरूका, अभयजीत सिंह,अमन कड़वा, ओमप्रकाश, विकास कंकर, ओमप्रकाश सैन, शारीरिक शिक्षक शिक्षा चौधरी, इंदिरा सहित कई खेलप्रेमी मौजूद थे।

Related posts

उत्तराखंड:डेस्टिनेशन वेडिंग पर उत्तरी भारत के 75 से अधिक प्रमुख वेडिंग प्लानर्स के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रीति वर्मा को दी गयी श्रद्धांजलि।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 13 जुलाई 25

rktvnews

शिक्षा मंत्रालय ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस, 2024 पर तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थानों (टीओएफईआई) के लिए कार्यान्वयन मैनुअल लॉन्च किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर तिरंगे वाली प्रोफाइल पिक्चर बदलने का आग्रह किया।

rktvnews

देखिए, ‘ज़ॉम्बी’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर एक्शन सिनेमा पर 10 अप्रैल को शाम 7:30 बजे

rktvnews

Leave a Comment