RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

पैक्स के माध्यम से ई-सेवाएँ।

नई दिल्ली/06 फरवरी।प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्‍स) को मजबूत करने के लिए, ₹2,516 करोड़ के कुल वित्तीय परिव्यय के साथ कार्य कर रही 63,000 पैक्‍स के कम्प्यूटरीकरण की परियोजना को भारत सरकार मंजूर कर चुकी है, जिसमें सभी कार्य कर रही पैक्‍स को राज्य सहकारी बैंकों (एसटीसीबी) और जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों (डीसीसीबी) के माध्यम से नाबार्ड से जोड़ने के लिए ईआरपी (एंटरप्राइज़ रिसोर्स प्‍लेनिंग) आधारित सामान्य राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर पर लाना शामिल है।
परियोजना के लिए राष्ट्रीय स्तर का कॉमन सॉफ्टवेयर नाबार्ड द्वारा विकसित किया गया है और अब तक 27 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में 15,783 पीएसीएस में ईआरपी ट्रायल रन शुरू हो चुका है।
इस परियोजना के तहत पीएसीएस स्तर पर सामान्य लेखा प्रणाली (सीएएस) और प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस) के कार्यान्वयन से पीएसीएस में शासन और पारदर्शिता में सुधार होगा, जिससे ऋणों का तेजी से वितरण होगा, लेनदेन लागत कम होगी, भुगतान में असंतुलन में कमी आएगी, डीसीसीबी और एसटीसीबी के साथ निर्बाध लेखांकन होगा और दक्षता भी बढ़ेगी।
उपरोक्त के अलावा, पैक्‍स को सामान्य सेवा केन्‍द्र (सीएससी) के रूप में कार्य करने में सक्षम बनाने के लिए, सहयोग मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, नाबार्ड और सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जो पैक्‍स को देशभर में ग्रामीण स्तर पर बैंकिंग, बीमा, आधार नामांकन/अद्यतन, स्वास्थ्य सेवाएं, कृषि सेवाएं आदि सहित 300 से अधिक ई-सेवाएं देने में सक्षम बनाएगा। सीएससी के रूप में पैक्स की ऑनबोर्डिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और अब तक, देश में कुल 30,647 पैक्स ने सीएससी सेवाएं प्रदान करना शुरू कर दिया है।
यह जानकारी सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

Related posts

चतरा:वार्षिक माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर डीसी व एसपी ने किया संयुक्त ब्रीफिंग।

rktvnews

मध्यप्रदेश:लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के विलय की स्वीकृति।

rktvnews

सारण: डीएम ने किया जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र का निरीक्षण।

rktvnews

गिरीडीह:मरांग बुरु जुग जाहेर बाहा बोंगा में मंत्री, सुदीव्य कुमार हुए शामिल, पारंपरिक संथाली रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

rktvnews

काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच, ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग को बदलने की दिशा में बड़ा कदम।

rktvnews

चतरा उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई,लगभग 3 लाख का 42 पेटी में 1188 बोतल अवैध विदेशी शराब जब्त।

rktvnews

Leave a Comment