
RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)14 अगस्त। आज स्थानीय नागरिक प्रचारिणी सभागार में भोजपुर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस 2024 के पूर्व संध्या पर ” हर घर तिरंगा ” के तर्ज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कि प्रस्तुति विभिन्न कलाकारों , एवं विद्यालयों के छात्र – छात्राओं के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस आयोजन में जिला पदाधिकारी भोजपुर , पुलीस अधीक्षक भोजपुर एवं अन्य वरीय पदाधिकारी के साथ – साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित हुए।


