RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण, 2024 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

RKTVNEWS/नई दिल्ली 14 अगस्त।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (14 अगस्त, 2024) अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण, 2024 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।
अमृत उद्यान 16 अगस्त से 15 सितम्बर, 2024 तक सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक (अंतिम प्रवेश – शाम 05:15 बजे तक) जनता के लिए खुला रहेगा। उद्यान रखरखाव के कारण सोमवार को बंद रहेगा।
29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों के लिए तथा 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के प्रवेश के लिए आरक्षित रखा गया है।
प्रवेश के लिए पंजीकरण अनिवार्य है और यह निःशुल्क है। आगंतुक राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट ( https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ ) पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। वॉक-इन आगंतुक गेट नंबर 35 के बाहर रखे गए सेल्फ सर्विस कियोस्क के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
प्रवेश नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से होगा। आगंतुकों की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक निःशुल्क शटल बस सेवा भी उपलब्ध रहेगी।

Related posts

भोजपुर के अभिषेक को राज्यस्तरीय सैंबो कुस्ती प्रतियोगी में गोल्ड मेडल हासिल करने पर भोजपुर कुश्ती संघ के संरक्षक ई संजय शुक्ला ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएमसीएच के पुनर्विकास कार्य का लिया जायजा! अशोक राजपथ पर बन रहे डबल डेकर पुल का भी किया निरीक्षण

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज 6 दिवसीय यात्रा पर लंदन के लिए रवाना हुए, जहां वह समकक्ष ब्रिटिश मंत्रियों, भारतीय प्रवासियों, स्टार्ट-अप्स और शिक्षाविदों के साथ कई बैठकें करेंगे।

rktvnews

क्वांटम कम्प्यूटिंग, आईओटी सुरक्षा और साइबर सुरक्षा सहित डीप-टेक में अनुसंधान एवं विकास के लिए यूआईडीएआई और एसईटीएस ने हाथ मिलाया।

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मानवाधिकार संरक्षण के दृष्टिगत गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

भोजपुर क्रीड़ा भारती कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment