
RKTV NEWS/सिवान (बिहार)01 जनवरी।मंगलवार 31 दिसंबर को कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला पदाधिकारी सिवान जिला स्तरीय पदाधिकारी गणों के साथ आपदा प्रबंधन शाखा की ओर से जरूरतमंद,निर्धन और असहाय व्यक्तियों को कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के प्रभाव से बचाव करने हेतु कंबल वितरण हेतु रात्रि काल में सिवान जंक्शन, सदर अस्पताल एवं सिवान नगर परिषद फुटपाथ पर निकले और जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया। कड़ाके की ठंड में कंबल मिलने पर जरूरतमंदों ने राहत की सांस ली एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।


