RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

एसआरपी कॉलेज में हुआ झंडोतोलन।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फतेहपुर पटना स्थित सीताराम राजेंद्र प्रसाद काॅलेज (एस आर पी कालेज) मे स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व पर कॉलेज के प्राचार्य अजय कुमार ने झंडोत्तोलन किया। कॉलेज के संस्थापक सह अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद राय, वरिष्ठ शिक्षक प्रो लक्ष्मण कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने देश की आजादी से संबंधित बातों और देश के लिए अपना प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों की गाथा की विस्तृत रूप से चर्चा की। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद राय, प्राचार्य प्रो अजय कुमार, वरिष्ठ शिक्षक प्रो लक्ष्मण कुमार, पूर्व प्राचार्य डॉ वैद्यनाथ सिंह, प्रो भारती कुमारी, डॉ रमाशंकर, प्रो बबीता कुमारी, प्रो शबनम कुमारी, प्रो पंकज कुमार, प्रो निशा रश्मि वर्मा, प्रो अर्चना सिंहा, प्रो सुमित कुमार, रामनरेश सिंह, रामावतार प्रसाद, अजीत कुमार, गुंजन कुमार दास, शशि कुमार, सुधीर कुमार वर्मा, मोहित कुमार, शंभू कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद लल्लू शर्मा, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related posts

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने 1 से 30 नवंबर, 2023 तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 2.0 शुरू किया।

rktvnews

पटना:काव्य-मणिमाला के निपुण मालाकार हैं डा रत्नेश्वर सिंह : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जम्मू और कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए भोजपुर की टीम रवाना।

rktvnews

भोजपुर:धर्म यात्रा महासंघ का स्थापना दिवस पूजन हवन कर मनाया गया।

rktvnews

अभिनेत्री गुल पनाग, बॉक्सर स्वीटी बूरा ने सड़क सुरक्षा का आग्रह किया; राष्ट्रव्यापी ‘साइकिल पर फिट इंडिया रविवार’ का नेतृत्व किया।

rktvnews

Leave a Comment