RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:बी.एस.डीएवी. में स्वाधीनता दिवस सह श्रावणी उत्सव प्रदर्शनी का आयोजन।

यह प्रदर्शनी औषधि की तरह पठन-पाठन की एक महत्वपूर्ण गतिविधि है।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)13 अगस्त।स्थानीय बी.एस.डीएवी. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पूर्व की गतिविधियों के अंतर्गत कक्षा नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के बच्चों द्वारा ‘आर्ट एण्ड क्रॉफ्ट’ की प्रदर्शनी लगाई गई । इस आयोजन का उद्घाटन मुख्य अतिथि राममूर्ति प्रसाद जी तथा डीएवी धनुपरा के प्राचार्य डॉ.शशिशेखर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर की। इस अवसर पर बच्चों ने ‘श्रावणी उत्सव’ भी मनाया। प्रदर्शनी का मूल विषय ‘स्वाधीनता दिवस’ था।
इस दौरान बच्चों द्वारा बनाये लगभग सैकड़ो चित्रों व मॉडलों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अलग-अलग समूहों में स्वाधीनता आन्दोलन संबंधी झाँकियों का भी प्रदर्शन किया। दाँडी मार्च, जालियाँवाला बाग तथा झाँसी की रानी की वीरता को प्रदर्शित झाँकियों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में एक हिस्सा ‘श्रावणी उत्सव’ को भी प्रदर्शित कर रहा था। छोटे-छोटे बच्चों ने श्रावणी बाजार लगाया और तरह-तरह के फल-फूलों की बिक्री की। शिवलिंग की पूजा-अर्चना और सावन के गीत-नृत्य से पूरा वातावरण उत्सवी हो गया। सबसे बड़ी बात यह थी कि बच्चों के इस उत्सवी आयोजन में उनके अभिभावक भी खूब शामिल रहे। अभिभावक श्रावणी बाजार से खुशी-खुशी फलों की खरीदारी करते पाये गए।
प्राचार्या नीशू जायसवाल ने इस सफल आयोजन पर अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छोटे बच्चों के विकास में ये गतिविधियाँ औषधि की तरह हैं।अब ये पठन-पाठन का एक जरूरी हिस्सा बन गई हैं।
डॉ.शशिशेखर सिंह ने भी स्वाधीनता दिवस पूर्व हुए इस आयोजन को बच्चों के ज्ञानात्मक विकास का अंग बताया। बतौर जज डॉ.सिंह और चित्रकार सुकेश कुमार ने इस अवसर पर बच्चों की प्रदर्शनी का संयुक्त रूप से मूल्यांकन भी किया। इस सफल आयोजन में बच्चों के अभिभावकों की भूमिका के साथ-साथ उनके शिक्षिकाओं सुश्री काजल , किरण कुमारी, नीलम उपाध्याय, शशिकला, स्वाति कृति , सीमा सिन्हा, आरती , शालीनी, रानी व पुष्पा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

बिहार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:नव संकल्प महासभा आरा से हुआ चुनावी ऐलान बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के लिए बिहार से लड़ूंगा चुनाव: चिराग पासवान

rktvnews

भोजपुर: 30 सितंबर तक जिले में लगेंगे 14 हजार सोलर स्ट्रीट लाइट, डीएम ने दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: जिला प्रशासन पूर्व सांसद से निभा रहा दोस्ती,वर्तमान सांसद को कर रहा दर किनार: सुदामा प्रसाद

rktvnews

देवघर:बिरसा हरित ग्राम योजना: आम उत्पादन और मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए उप विकास आयुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

गढ़वा:भारतीय वायुसेना अग्निवीर भर्ती 2025:उम्मीदवार 11 से 31 जुलाई 2025 तक कर सकेंगे आवेदन।

rktvnews

Leave a Comment