
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)13 अगस्त।आरा अंतर्गत मझौआ हवाई अड्डे पर बीते दिन एक साथ अलग अलग गांव के तीन युवा बच्चों की डूबकर मौत हो गई थी। आज खबर को सुनकर पूर्व भारतीय जनता पार्टी ( भाजयुमो ) के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह भाजपा नेता आनंद रमन उर्फ रमन सिंह ने तीनों बच्चों के घर पहुंचकर दुखित परिजनों को ढांढस बंधाते हुए अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा की यह घटना बहुत ही दुखद एवं असहनीय है। उन्होंने कहा की आगे से क्षेत्र में ऐसी घटना ना हो इसके लिए प्रयास करूंगा और घटना स्थल को सही कराने का प्रयास करूंगा।
इसके पश्चात उन्होंने नरेन्द्र मोदी के आहावन पर हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत सलेमपुर बाजार पर लोगों में तिरंगा वितरण भी किया।
