RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:जिलाधिकारी ने काकौर में 1करोड़ 60 लाख रुo की लागत से निर्माणाधीन गौ संरक्षण केंद्र का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)09मई।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज ग्राम काकौर में एक करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन ब्रह्द गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया जिसमें चार शेड व एक भूसा गोदाम बनाया जा रहे हैं जिसमें 300 गौवंश संरक्षित किये जा सकते हैं ,कार्य की खराब गुणवत्ता मिलने पर जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित टेक्निकल टीम गठित की है जो कार्य की गुणवत्ता की जांच करेंगी ।
ब्रह्द गौसंरक्षण बनने से क्षेत्र के या आसपास के इलाके के जो निराश्रित गोवंश है इस परियोजना से उन्हें लाभ प्राप्त होगा जिसको 25 मई तक क्रियान्वित कर दिया जाएगा जिससे कि यहां के आसपास के लोगों को इसकी राहत मिल सके और इसका लाभ प्राप्त कर सकें जिलाधिकारी को निरीक्षण में फेंसिंग की कमी मिली जो अत्यधिक निम्न स्तर की लगी हुई थी जिसे परिवर्तित करने के निर्देश दिए उन्होंने यह भी निर्देश दिए की जो खोर के पीछे नाली बनाई है उसे लोहे के जाल से कब्र किया जाए जिससे कि गोवंश को किसी भी तरह की आवागमन होने के लिए समस्या ना हो उन्होंने कहा परियोजना 90% तक पूर्ण हो गई है शीघ्र ही इसे पूर्ण कर क्रियान्वित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कार्य साफ सुथरा होना चाहिए जिससे कि स्ट्रक्चर जो एक बार बन जाता है वह काफी समय तक चलना चाहिए उन्होंने हल्का फ्रेम लगाए जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की और उसमें तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए जानवरों के लिए जो खोर नाद बनाई जा रही थी उसकी लेंथ भी खराब मिली इसमें भी सुधार करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बदरखा की गौशाला का निरीक्षण किया जिसमें 334 गोवंश संरक्षित हैं जिसका संचालन करने के लिए ग्राम वासी भी आपसी सहयोग से आगे आ रहे हैं इस कार्य को देखकर जिलाधिकारी को अत्यधिक प्रशंसा हुई और बदरखा ग्राम वासियों ने अपने गांव की गौशाला की में आपसी सहयोग से भूसा दान भी किया है जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अपनी स्वेच्छा से गौशालाओं में भूसा दान कर सकता है जिससे कि उसका लाभ गोवंश को प्राप्त होगा उन्होंने कहा कि बदरखा गौशाला का मॉडल जनपद की हर गौशाला में क्रियान्वित हो सभी व्यक्ति अपनी इच्छा से भूसा दान कर सकते हैं।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ ए के त्रिपाठी ,खंड विकास अधिकारी भंवर सिंह ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।

Related posts

केविनकेयर के चिक ने श्वेता तिवारी के साथ लॉन्च किया चिक क्विक क्रेम के लिए “10 ऑन 10 हेयर कलर” कैंपेन; सिर्फ 10 मिनट में बदलें बालों का रंग।

rktvnews

श्री रामराजा लोक ओरछा में भगवान श्रीराम के प्रसंगों को दर्शाया जाए :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

अल्प संख्यक कल्याण मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान ने की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पूर्वी क्षेत्र कृषि मेले का झारखंड में किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

आवासन आयुक्त ने स्थानांतरित सचिव को दी विदाई, नए सचिव, उप सचिव के आगमन पर दी शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment