RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:होम गार्ड बहाली प्रक्रिया का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित संचालन के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)20 अप्रैल।चतरा जिले के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 1 अप्रैल से संचालित एवं 23 अप्रैल तक प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया का आज उपायुक्त रवि आनंद ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बहाली प्रक्रिया के विभिन्न चरणों—पंजीकरण, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन—का सूक्ष्म अवलोकन किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने अभ्यर्थियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पेयजल, छाया, चिकित्सा सुविधा, शौचालय एवं विश्राम स्थल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों के साथ संवेदनशील एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि यह बहाली प्रक्रिया युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, अतः सभी संबंधित अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी एवं सजगता के साथ इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराएं।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, पुलिस विभाग के अधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

जिलाधिकारी रीना जोशी ने किया स्वर्गीय श्री हर सिंह मेहर बैडमिंटन टूर्नामेंट 2023″ का उद्घाटन।

rktvnews

श्री राम मंदिर निर्माण को अन्य संस्थानों जैसे आईआईटी, इसरो के कुछ इनपुट के अलावा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत सीएसआईआर और डीएसटी के कम से कम चार प्रमुख राष्ट्रीय संस्थानों द्वारा तकनीकी रूप से सहायता प्रदान की गई है : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने उ०प्र० राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष द्वय और सदस्यगण के साथ बैठक की।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

शाहपुर मे पंच व वार्ड सदस्य सहित 11पदों के लिए उपचुनाव।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ‘सेमीकॉन इंडिया 2025’ में अग्रणी कंपनियों के सीईओ के साथ बातचीत की।

rktvnews

Leave a Comment