RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अभिनेता धर्मेंद्र को उद्योगपति अजय कुमार सिंह ने दी श्रद्धांजलि,उनके साथ की स्मृतियों को किया साझा।

बड़हरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 नवंबर।बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र देओल के निधन की खबर से पूरे फिल्म जगत और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। भारत प्लस एथेनॉल ग्रुप ऑफ कंपनियों के CMD अजय कुमार सिंह ने धर्मेंद्र के साथ अपनी एक विशेष स्मृति साझा करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।
अजय कुमार सिंह ने बताया कि वे 7 दिसंबर 2020 को कोविड-19 के कठिन दौर में एक फिल्म प्रोजेक्ट के सिलसिले में धर्मेंद्र से मिले थे। इस मुलाक़ात को याद करते हुए उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र जी बेहद सरल स्वभाव, खुशमिजाज़ और इंसानियत से भरे हुए व्यक्ति थे।
उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने धर्मेंद्र जी को ₹25 लाख एडवांस दिए थे, लेकिन कोविड की वजह से शूटिंग रोकनी पड़ी। इसके बाद धर्मेंद्र जी ने स्वयं फोन कर कहा—बेटे, किसी को भेज दो… 5-5 लाख प्रतिमाह करके पूरा पैसा वापस ले लेना।”
उन्होंने पूरी ईमानदारी से हर रुपये लौटाया। अजय कुमार सिंह के अनुसार, बॉलीवुड में आज के समय में इतनी सच्चाई और ईमानदारी बहुत कम देखने को मिलती है। उनके पास आज भी धर्मेंद्र जी का हस्ताक्षर किया हुआ चेक एक याद के रूप में सुरक्षित है।अजय कुमार सिंह ने कहा कि धर्मेंद्र जी ने उन्हें बेटे जैसा स्नेह दिया, जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे।धर्मेंद्र देओल का जाना भारतीय सिनेमा के लिए एक युग के अंत जैसा है।
ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें।

Related posts

भोजपुर :पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शहादत दिवस व पूर्व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती समारोह आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:“आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” विशेष अभियान के चलते 21 नवम्बर से 15 दिसम्बर 2025 तक जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित।

rktvnews

हरिहर क्षेत्र मेला 2023 में पहली बार क्रॉसवर्ड एवं माइंड ब्लोइंग क्विज प्रतियोगिता का सफलता पूर्वक हुआ आयोजन।

rktvnews

आधुनिक शिक्षा प्रदान करते हुए सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए नए भारत में अधिक गुरुकुलों की आवश्यकता है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी पर्षद की 23वीं बैठक संपन्न।

rktvnews

रागी मिलेट से कृषक डोंगर सिंह और विजयशंकर हुए समृद्ध।

rktvnews

Leave a Comment