RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

अवैध खनन,परिवहन व भंडारण करने वालो के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान,निलंजन नदी के सिंधवारिया घाट से एक ट्रैक्टर अवैध बालू लदा हुआ किया गया जप्त!अवैध खनन में संलिप्त लोगों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा:जिला खनन पदाधिकारी

चतरा/झारखंड 08 सितंबर।उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिला खनन टास्क फोर्स के द्वारा जिले में अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार चलाया जा रहा है औचक छापेमारी अभियान।
जिला खनन पदाधिकारी चतरा गोपाल कुमार दास ने बताया कि खान निरीक्षक राजेश हंसदा के द्वारा पुलिस केंद्र के पुलिस बल के साथ निलंजन नदी के सिंधवारिया घाट सदर थाना एवं अन्य जगहों में हो रहे बालू के अवैध खनन की जांच की गई। जांच के क्रम में एक ट्रैक्टर अवैध बालू लदा हुआ पकड़ा गया। जिसे सदर थाना प्रभारी को विधिवत जप्त करते हुए सुपुर्द कर दिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु एमएमडीआर एक्ट 1957 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। अवैध खनन करता जांच दल को देखकर वाहन छोड़कर भाग गए। आगे खनन पदाधिकारी ने बताया कि औचक जांच अभियान जिले में जारी रहेगी। अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा भी अवैध खनन, परिवहन व भंडारण करने वालों के विरुद्ध औचक छापेमारी अभियान जारी है। अवैध खनन में संलिप्त लोगों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

राजभवन में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया!राज्यपाल को बालिकाओं, बहनों ने रक्षासूत्र बांधे।

rktvnews

ट्राई ने ‘मशीन-टू-मशीन संचार के लिए एंबेडेड सिम के उपयोग’ पर अपनी सिफारिशें जारी कीं।

rktvnews

हनुमानगढ़:लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठों की समीक्षा बैठक आयोजित

rktvnews

भारत-इस्राइल संबंध: इतिहास की गहराई से आज के रणनीतिक बंधन तक।

rktvnews

राजस्थान:राजभवन में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई गई, महात्मा ज्योतिबा फुले ने सामाजिक न्याय, शिक्षा और मानवता के भले के लिए किया कार्य:राज्यपाल

rktvnews

13 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment