RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जय प्रकाश नारायण की मूर्ति की सफाई कर भाजपाइयों ने किया माल्यार्पण।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)11 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा रविवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरूआत की गई। महिला मोर्चा के तत्वावधान मे कार्यक्रम की शुरूआत आरा जेपी स्मारक स्थित लोकनायक जय प्रकाश नारायण की मूर्ति की सफाई और माल्यार्पण से हुआ। उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता सिंह के साथ भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुबह जेपी स्मारक परिसर मे इकट्ठा होकर स्वच्छता अभियान चलाया।इस दौरान स्मारक परिसर सहित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मूर्ती की सफाई की गई।स्वच्छता अभियान के बाद जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण किया गया और भारत माता की जय,जय प्रकाश नारायण अमर रहे आदि नारे लगाए गए।
उक्त कार्यक्रम मे भाजपा जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा अध्यक्ष सहित भाजपा जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह, लव पांडेय, महामंत्री पुनम कुशवाहा,अशोक शर्मा,संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह, ज्योति कुशवाहा, निशांत सिंह सेंगर,वरूण सिंह,मणी कुमार आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।
भाजपा मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि 12 अगस्त को किसान मोर्चा द्वारा स्वच्छता अभियान और महापुरुषों का माल्यार्पण कार्यक्रम होगा।उक्त कार्यक्रम मे किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होंगे।

Related posts

मध्यप्रदेश:जल-गंगा संवर्धन अभियान,विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंत्री लोधी ने किया वृक्षारोपण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 05 मार्च 26

rktvnews

बागपत:जिला मजिस्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक में लोकसभा निर्वाचन मतगणना स्थल का भ्रमण किया।

rktvnews

हनुमानगढ़:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत-विकसित राजस्थान कार्यक्रम को किया संबोधित!17,000 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने सोनपुर आयोजना क्षेत्र प्राधिकार के कार्यालय का किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment