RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शिक्षक राष्ट्र के विश्वकर्मा होते हैं: डा जे बी पाण्डेय

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 सितंबर।आर.टी.सी. बी.एड. कॉलेज द्वारा गुरुवंदन पर्व का भव्य आयोजन अत्यंत गरिमामय माहौल में हुआ। इस अवसर पर 151 शिक्षकों को “बेस्ट टीचर अवार्ड”पुष्प गुच्छ , स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्रं से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ मांझी और अन्य उपस्थित अतिथियों के कर कमलों द्वारा प्रदान किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में कांके विधायक सुरेश बैठा, संस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद के संस्थापक प्राचार्य डॉ. वासुदेव प्रसाद, रांची विश्वविद्यालय, रांची के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. जंग बहादुर पांडेय, सरला बिरला विश्वविद्यालय रांची के प्रो. डॉ. विजय कुमार सिंह, रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय रांची के कुलसचिव डॉ. हेमेन्द्र भगत, राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय कांके रांची के शिक्षक डॉ. ओम प्रकाश, संस्थान के निदेशक डॉ. रुद्र नारायण महतो, प्राचार्या डॉ. रिचा पद्मा, विशेष अतिथि डॉ. राजकुमार शर्मा, प्राचार्य डोरंडा कॉलेज तथा वाणिज्य विभाग के शोधार्थी राजीव कुमार ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गान से हुआ। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं शॉल से किया गया।मुख्य अतिथि डॉ. महुआ मांझी ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होते हैं और उनके प्रयासों से ही शिक्षा की गुणवत्ता और समाज की दिशा तय होती है। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए रांची विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डा जंग बहादुर पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के विश्वकर्मा होते हैं। भारतीय ज्ञान परम्परा में शिक्षक को सर्वोपरि स्थान प्राप्त है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डा सर्व पल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।शिक्षा विकास का मूलाधार है और शिक्षक इस मूलाधार के संकल्पक और जनक हैं।डा पाण्डेय ने मानस की चौपाई को उद्धृत करते हुए कहा कि:-राखइ गुरु जो कोप विधाता।*गुरु विरोध नहीं कोई जग त्राता।*
विशिष्ट अतिथि सुरेश बैठा ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने उन्हें “गुरुकुल परंपरा का संवाहक एवं आधुनिक भारत का पथप्रदर्शक” करार दिया।
डॉ. वासुदेव प्रसाद ने कहा कि “गुरुवंदन पर्व के अवसर पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि विकसित भारत@2047 के सभी शिक्षक और विद्यार्थी राष्ट्र के ब्रांड एंबेसडर बनें।”
अन्य सभी अतिथियों ने भी अपने उद्बोधन में शिक्षकों के योगदान को रेखांकित किया और मूल्यनिष्ठ शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने गुरु-शिष्य परंपरा का जीवंत चित्र प्रस्तुत किया। वातावरण “गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु…” के मंत्रों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में बी एड, डी एल एड, एवं कॉलेज एवं विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। आगत अतिथियों का भव्य स्वागत कालेज की छात्राओं ने संगीत के माध्यम से और वाणी के द्वारा कालेज की विदुषी प्राचार्या डा ऋचा पद्मा ने ,कार्यक्रम का सुंदर संचालन डॉ. प्रिया पांडेय ने समन्वय डा एन के मिश्रा एवं डा नीटू कुमारी ने,फोटो ग्राफी डा सुबोध कुमार ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ ममता कुमारी ने किया। सामूहिक राष्ट्रगान के साथ यह ऐतिहासिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related posts

भोपाल:हेरिटेज टूरिज्म – बेस्ट स्टेट’ अवॉर्ड से सम्मानित हुआ मध्यप्रदेश।

rktvnews

औरंगाबाद:एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिला पदाधिकारी का प्रेस कॉन्फ्रेंस।

rktvnews

उज्जैन:चिलचिलाती धूप पर भारी रहेगी आस्था और विश्वास की पंचक्रोशी यात्रा’।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जमशेदपुर परिसदन में विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति ने की जिला स्तरीय पदाधिकारियों संग बैठक।

rktvnews

बिहार की सत्ता हड़पने वाली भाजपा को मिलेगा करारा जवाब : वाम दल

rktvnews

अदाणी फाउंडेशन की दिव्यांगों को सशक्त बनाने की अनोखी पहल!विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर मुंद्रा में रोजगार मेले का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment