
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)14 जनवरी।जिला दंडाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा जिले में अत्यधिक ठंड को देखते हुए एवं बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के दृष्टिकोण से 15.01.2025 से 18.01.2025 तक जिले के सभी निजी/सरकारी विद्यालयों(आँगनवाड़ी केन्द्रों एवं प्री-स्कूल सहित) में कक्षा-8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। वर्ग-8 से ऊपर की कक्षाओं में पठन-पाठन का समय 9:30 बजे पूर्वाह्न से 3:30 बजे अपराह्न के बीच ही रखने का निर्देश दिया गया है।
