RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

झारखंड: चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने द्वितीय मतदान पदाधिकारी (पुरूष एवं महिला) का चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)05 नवंबर।भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार विधान सभा आम चुनावः 2024 के सफल संचालन हेतु चतरा जिलान्तर्गत द्वितीय मतदान पदाधिकारी (पुरूष एवं महिला) को प्रशिक्षण दिनांकः 05.11.2024 को प्रथम पाली 10:00 बजे पूर्वाहन से 01:00 बजे अपराह्न (पिन नम्बर- 341701662 से 341713868) तक एवं द्वितीय पाली 02:00 बजे अपराह्न से 05: बजे अपराह्न (पिन नम्बर- 341713869 से 341716707) तक को प्रशिक्षण राज्य सम्पोषित प्लस 2 बालक उच्च विद्यालय, चतरा में प्रथम पाली 10:00 बजे पूर्वाह्न से 01:00 बजे अपराह्न तक प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दिया गया। इस मौके पर उन्हें मतदान संबंधी पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताई गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप ने राज्य सम्पोषित प्लस 2 बालक उच्च विद्यालय, चतरा में चल रहे द्वितीय मतदान पदाधिकारी (पुरूष एवं महिला) के प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण लेने वाले अधिकारियों को हर एक बिंदुओं के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त करने की बात कही। आगे उन्होंने 13 नवंबर को होने वाले लोकतंत्र के महापर्व (चुनाव) को लेकर सभी के उत्साहवर्धन करते हुए कहा सभी लोग प्रशिक्षण लेकर दिए गए कार्य दायित्व का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें सभी आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करें जिससे सफलता पूर्वक विधानसभा आम चुनाव 2024 को संपन्न कराया जा सके। मौके पर उन्होंने सिमरिया और चतरा दोनों विधानसभा क्षेत्र के लिए पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान हेतु संचालित ‘मतदान सुविधा केंद्र’ पर चल रहे मतदान प्रक्रिया का भी जायजा लिया।

Related posts

सारण:सोनपुर मेला के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गृहरक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर गृह रक्षक के रूप में नामांकन हेतु जिला चयन समिति की बैठक।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- राज्य सरकार की सफल योजनाओं की कहानी बन रही जन-जन की जुबानी -सरोज, सपना और सुमन ने जीती पुरस्कार राशि

rktvnews

रिलायंस फाउंडेशन की पहल से ओलंपिक मूल्यों से जुड़ रहे भारत के लाखों बच्चे: आईओसी

rktvnews

सिद्धार्थ और विकास की कहानियां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2024 में सामान्य सेवा केंद्रों के माध्यम से ग्राम स्तर के उद्यमियों की सफलता का उदाहरण हैं।

rktvnews

54वें आईएफएफआई चर्चा सत्र में ‘द रोड टू ऑस्कर’ के रहस्यों को उजागर किया।

rktvnews

Leave a Comment