RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:समाधान शिवरों में डीसी मोनिका गुप्ता हर रोज कर रही सुनवाई।

समाधान शिविर में लोगो की फरियाद का निवारण करती डीसी मोनिका गुप्ता

जिला में कुल 123 शिकायतें आईं।

RKTVNEWS/नारनौल(हरियाणा)11 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देश पर लगाए जा रहे समाधान शिविरों की उपायुक्त मोनिका गुप्ता हर रोज व्यक्तिगत रूप से सुनवाई कर रही हैं। साथ ही अधिकारीयों को शिकायतों का तुरंत समाधान सुनिश्चित के निर्देश दिए गए हैं। आज जिला में लगे समाधान शिविरों में कुल 123 मामले सुनवाई के लिए रखे गए।
डीसी ने कहा कि प्रशासन पारदर्शी और जवाबदेह शासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। समाधान शिविर इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक कदम है।
समाधान शिविरों में प्रोपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, स्थानीय निकाय से अनापत्ति प्रमाण पत्र, नगर पालिकाओं से नक्शे की स्वीकृति, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पुलिस से संबंधित शिकायतों, बिजली, सिंचाई, जनस्वास्थ्य से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जा रही है।
वहीं अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा की अध्यक्षता में डीसी कोर्ट में पहचान पत्र से संबंधित कार्य किए गए यहां पर भी लोगों के मौके पर ही काम किए गए।
इस मौके पर डीएमसी महावीर प्रसाद, एसडीएम डा जितेंद्र सिंह, नगराधीश मंजीत कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

रामनवमी शोभा यात्रा हेतु समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

पूर्व प्रधानमंत्री श्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा: प्रधानमंत्री

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाबा गुरु घासीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

rktvnews

भोजपुर:क्रांतिकारी चेतना के उद्घोषक रहे हैं राष्ट्रकवि दिनकर : प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित शिक्षा निदेशालय में सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

rktvnews

जिला पदाधिकारी बक्सर की अध्यक्षता में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment