RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

पूर्व प्रधानमंत्री श्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली/09 फरवरी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न देने की घोषणा की।
उन्होंने स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों के अधिकारों और उनके कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

“हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।”

Related posts

भोजपुर:चेतना सत्र चैंपियन परीक्षा में चयनित प्रथम, द्वितीय व तृतीय छात्र हुए सम्मानित।

rktvnews

निबाव ने जमशेदपुर में घर के मालिकों के लिए लॉन्च की एडवान्स्ड सीरीज़।

rktvnews

राष्ट्रपति ने स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 प्रदान किया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री की केंद्रीय मंत्री शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री से भेंट, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और रोजगार संबंधित विषयों पर हुई चर्चा।

rktvnews

विश्व स्तनपान अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम (गोष्ठी) का आयोजन किया गया,छः माह तक के नवजात शिशु के लिए स्तनपान सम्पूर्ण आहार है!क्षेत्र में माताओं को व्यापक प्रचार – प्रसार कर करें जागरूक:उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment