RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:मुख्यमंत्री नायब सिंह ने वेब कास्टिंग के जरिए किया स्वामित्व योजना व लाल डोरा के लाभार्थियों को संबोधित।

लाभार्थियों को रजिस्ट्री व लाल डोरा संपत्ति प्रमाण पत्र वितरित करते डीएमसी महावीर प्रसाद ।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में डीएमसी महावीर प्रसाद ने वितरित किए संपत्ति के प्रमाण पत्र।

RKTV NEWS/नारनौल(हरियाणा )11 जुलाई। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज गुरुग्राम के मानेसर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से वेब कास्टिंग के जरिए प्रदेश के नागरिकों को मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री एवं लाल डोरा संपत्ति प्रमाण पत्र वितरित किए। वहीं जिला स्तर पर स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला नगर आयुक्त महावीर प्रसाद ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की तथा लाभार्थियों को रजिस्ट्री के शुभकामना संदेश पत्र व लाल डोरा संपत्ति प्रमाण पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए डीएमसी ने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक तकनीक के जरिए गांव व शहर का विकास करवा रही है। स्वामित्व योजना ने नागरिकों को उनकी संपत्ति का कानूनी दस्तावेज दिया है। अब ये नागरिक अपनी संपत्ति के मालिक बन चुके हैं।
उन्होंने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ की सभी नगर परिषद व नगर पालिकाओं में लाल डोरे के तहत लगभग 6000 लाभार्थी हैं। आज 45 लाभार्थियों को मौके पर प्रॉपर्टी सर्टिफिकेट वितरित किए गए। शेष लाभार्थी जल्द ही पोर्टल के माध्यम से अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत 20 लाभार्थियों को रजिस्ट्री होने के बाद शुभकामना संदेश वितरित किए। शहरी स्वामित्व योजना के तहत 31 दिसंबर 2020 तक जिन दुकानदारों को नगर परिषद व नगर पालिका की दुकानों पर किराएदार के रूप में 20 साल या इससे अधिक समय हो चुका है उन्हें कलेक्टर रेट पर 50 प्रतिशत तक छूट देकर दुकान का मालिक बनाया गया है। जिला में अभी तक 52 लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिल चुका है।
इस मौके पर नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, बीजेपी के जिला अध्यक्ष दयाराम यादव व नगर परिषद के ईओ दीपक गोयल के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

प्रो पूनम कुमारी एसबी कॉलेज आरा की बनी प्रभारी प्राचार्या!कॉलेज का विकास और छात्र हित मेरी प्राथमिकता:प्राचार्या पूनम कुमारी

rktvnews

दहन स्रोतों से बिगड़ती हवा की गुणवत्ता।

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने एनएटीएस 2.0 पोर्टल लॉन्च किया।

rktvnews

भोजपुर:आरा नगर रामलीला समिति के नये सचिव एवं कोषाध्यक्ष का हुआ मनोनयन।

rktvnews

राजस्थान:पर्यटन और संस्कृति भारत के समावेशी और सतत विकास के प्रवेश द्वार, पर्यटन सेक्टर 8 करोड़ लोगों को रोजगार दे रहा है:केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री

rktvnews

भोपाल :राज्यपाल ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ।

rktvnews

Leave a Comment