RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित शिक्षा निदेशालय में सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

देहरादून/उत्तराखंड 06 सितंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित शिक्षा निदेशालय में सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में एक मंच व प्लेटफार्म बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने सभी चयनित शिक्षकों को शुभकामना देते हुए कहा कि नियुक्ति पाने वाले सभी शिक्षकों पर भविष्य के कर्णधारों को तैयार करने की बड़ी जिम्मेदारी है। सभी अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा एवं नवाचार के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि भारत ने आजादी के अमृतकाल में प्रवेश कर लिया है। नये भारत के निर्माण में हमारे युवा पीढ़ी की अहम भूमिका होगी। हमारे नौनिहालों के भविष्य के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से आगे बढ़ रहा है। कोरोना काल में भारत ने अनेक देशों को कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध कराई। भारत को जी-20 की अध्यक्षता करने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आर्थिकी को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। दिसम्बर में राज्य में इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जा रहा है। राज्य में युवाओं को रोजगार के पूरे अवसर मिले, इसके लिए रोजगार एवं स्वरोजगार की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, अपर सचिव रंजना राजगुरू, महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

न्यूजक्लिक के पत्रकारों की गिरफ्तारी पर भड़के शिवानंद, बोला प्रधानमंत्री केयर फंड’ में चीनी कंपनी की ओर से राशि किस क़ानून के अंतर्गत जमा करने की इजाज़त दी गई ?

rktvnews

बागपत:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया पौधारोपण।

rktvnews

भोजपुर:बिहिया में आयोजित छात्र-युवा कन्वेंशन में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को बड़ी बढ़त दिलाने का संकल्प।

rktvnews

नवादा:नरहट प्रखंड के पंचायत भवन बभनौर एवं हिसुआ प्रखंड के उच्च विद्यालय बजरा में जन संवाद।

rktvnews

चतरा:कृषि नवाचार, ग्रामीण उद्यमिता और जन-जागरूकता का अद्भुत संगम बनेगा “कृषि उद्यम मेला 2025”

rktvnews

दरभंगा: प्रेक्षागृह में डी.एम ने किया बी.एल.ओ. के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment