RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिला पदाधिकारी बक्सर की अध्यक्षता में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई की समीक्षा बैठक आयोजित।

बक्सर/बिहार 25 जुलाई।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई।
बैठक में सभी प्रखंडों से अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। जिन स्थानों पर अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के निर्माण के लिए स्थल का चयन नहीं हुआ है, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित अंचलाधिकारी को समन्वय स्थापित कर योजनाओं के लिए नियमानुसार स्थलो को चयनित करते हुए उसका कार्यान्वयन कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला समन्वयक लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान को निर्देश दिया गया कि प्रखंडों में नियमित रूप से अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे और जिन स्थानों पर स्थल का चयन नहीं किया गया है उन स्थानों पर व्यक्तिगत अभिरुचि लेते हुए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, संबंधित अंचलाधिकारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर नियमानुसार स्थलों का चयन एवं कार्य को पूर्ण कराने का नियमित रूप के अनुश्रवण करना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, डीआरडीए निदेशक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में जे०एस०एल०पी०एस० की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

कांग्रेस ने झारखंड में पांचवें चरण के चुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट।

rktvnews

गढ़वा में सहकारिता विकास को नई गति देने की पहल, DCDC की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मंथन।

rktvnews

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी, रामनिवास यादव की नगर निकायों के सभी मतदाताओं से वोट की अपील।

rktvnews

बक्सर:12 से 24 फरवरी तक नसबंदी कराने वाले पुरुष लाभार्थियों को किया जायेगा सम्मानित: डीएम

rktvnews

गया:कण्डी नवादा एवं सिंलौंजा में पार्क का निर्माण।

rktvnews

Leave a Comment