RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

रामनवमी शोभा यात्रा हेतु समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

रामनवमी शोभायात्रा में देश के ख्याति प्राप्त साधु संत होंगे शामिल-शंभू चौरसिया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 मार्च। रामनवमी शोभा यात्रा समिति के तत्वावधान में प्रतिदिन महादेवा हनुमान मंदिर परिसर में राम भक्तों की बैठक महासचिव शंभू प्रसाद चौरसिया की अध्यक्षता में हुई। राम भक्तों का हौसला अफजाई करते हुए श्री चौरसिया ने कहा कि प्रभु श्री राम की भक्ति में दिन-रात युवा शक्ति कार्य कर रही है और शोभा यात्रा को आकर्षक बनाने में लगी हुई है। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में देश के ख्याति प्राप्त संत और समाजसेवी शिरकत करेंगे। कई राजनीतिक हस्तियां भी शोभायात्रा में शामिल होंगी। हजारों की संख्या में राम भक्तों को आने की उम्मीद है। समिति के उपाध्यक्ष विभु सिंह ने बताया की फिलहाल पांच हजार से ज्यादा झंडा लगाने का काम तत्काल प्रारंभ किया जा रहा है। सभी वार्ड पार्षद, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। प्रति वर्ष की भांति इस बार भी प्रमुख लोगों को सम्मानित करने का कार्यक्रम मैना सुंदर धर्मशाला में किया जायेगा जिसमें सभी बरीय चिकित्सक, पत्रकार, प्रोफेसर, शिक्षाविद ,जनप्रतिनिधि सभी को समिति की ओर से 28 मार्च को प्रभु श्री राम का भगवा वस्त्र देकर सम्मानित किया जायेगा।इस अवसर पर उपाध्यक्ष सह मंच व्यवस्था प्रमुख बिभू सिंह, हरिओम,संतोष पाण्डेय, पवन पाण्डेय, संतोष चंद्रवंशी, मुन्ना शर्मा, हरेंद्र चंद्रवंशी, अमर कश्यप, गोपाल कुमार, दिपक कुमार (बहादुर), सोहम , पियूष कुमार, नितिनहिमांशु,अमर कश्यप, निखिल, सत्यम,शुभम, आदि उपस्थित रहे।

Related posts

केंद्र ने उपभोक्ताओं को प्याज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 8 दिसंबर, 2023 से 31 मार्च, 2024 तक प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया।

rktvnews

छह देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति के समक्ष परिचय पत्र प्रस्तुत किये।

rktvnews

भोपाल:राष्ट्रीय खेल दिवस के दूसरे दिन खेल विषयों पर सेमिनार।

rktvnews

भोजपुर:सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शनिवारीय नुक्कड़ नाटक श्रृंखला ई कइसन वियाह ” की हुई प्रस्तुति

rktvnews

लालू यादव ने पिछड़ों को आवाज तो दी मगर उन्हें शिक्षा नहीं दिया ताकि बिहार के लोग जिंदगी भर उनका नारा लगाए और झंडा लेकर घूमे: प्रशांत किशोर

rktvnews

आईआईसीए और आरआरयू ने शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment