
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 जुलाई। बुधवार को आरा सर्किट हाउस में एमएलसी श्री भगवान सिंह कुशवाहा द्वारा प्रेस वार्ता किया गया। इस अवसर पर पूर्व महापौर पुष्पा कुशवाहा,सिद्धेश्वर उपाध्याय, अभिषेक मेहता, अनूप पटेल आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि आरजेडी एवं माले की राजनीति केवल खानापूर्ति है, ये विकास के नाम पर भड़कते हैं, माले के विधायक कभी भी साढ़े तीन साल में विकास का मुद्दा बिहार विधानसभा में नहीं उठाए हैं। यह लोग केवल ट्रांसफर पोस्टिंग की बात उठाते हैं।ये कभी विकास का मुद्दा नहीं उठाते हैं।आगे उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अपना शेखी बखारते हैं कि मैंने बेरोजगारों को नौकरी देने का काम किया जबकि उनके मातहत जो विभाग था उसमें नौकरी नहीं दिये। नौकरी देने का काम उप मुख्यमंत्री का नहीं है यह सामूहिक कैबिनेट की प्रक्रिया के तहत होता है। आरजेडी कभी भी सभी के विकास की बात नहीं करता है। इसकी राजनीति जाति आधारित राजनीति है,ये लोग जाति की राजनीति करते हैं,जात-पात करके वोटरों को गुमराह करते हैं उसके बाद वोटर अपने आप को ठगा महसूस करते हैं।श्री कुशवाहा ने कहा कि श्री नीतीश कुमार ही ऐसा व्यक्ति हैं जो बिहार को जाति पार्टी से ऊपर उठाकर सबका विकास करते हैं,आज बिहार शांत वातावरण में है और विकास की धारा बह रही है। आगे उन्होंने कहा कि अगर सवाल उठाना ही है तो बिहार को विशेष राज्य की दर्जा देने का उठाना चाहिए जिस पर केंद्र सरकार और बिहार सरकार का रुख भी सकारात्मक है, यह विकास की बात कभी नहीं उठाएंगे, ये लोग बातों में जनता को गुमराह करते हैं और वोट लेते हैं। राजद एवं माले बिहार की जनता का कभी भला नहीं कर सकते हैं,जब भी करेंगे तो नीतीश कुमार ही भला करेंगे ,आगे उन्होंने कहा कि एनडीए बिहार में 2025 के चुनाव में भारी बहुमत से एकजूट होकर चुनाव लड़ेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी,विधान परिषद के सदस्य श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सभी मीडियाकर्मी को गमछा से सम्मानित किया। इस अवसर पर आये हुए मीडियाकर्मी का सिद्धेश्वर उपाध्याय ने स्वागत किया।

