RK TV News
खबरें
Breaking Newsवित्तीय

सीबीडीटी ने आयकर विभाग की संशोधित राष्ट्रीय वेबसाइट www.incometaxindia.gov.in लांच की।

नई दिल्ली/26 अगस्त।करदाताओं के अनुभव को बढ़ाने और नई प्रौद्योगिकी के साथ तालमेल बनाये रखने के लिए आयकर विभाग ने अपनी राष्ट्रीय वेबसाइट www.incometaxindia.gov.in को उपयोगकर्ताओं के लिए सहज इंटरफेस, मूल्य वर्द्धित फीचरों तथा नए मॉड्यूल के साथ संशोधित कर दिया है। नई संशोधित वेबसाइट उदयपुर में आयकर निदेशालय (सिस्टम्स) द्वारा आयोजित ‘चिंतन शिविर’ में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ( सीबीडीटी ) के अध्यक्ष श्री नितिन गुप्ता द्वारा लांच की गई।
यह वेबसाइट कर तथा अन्य संबंधित सूचनाओं के एक व्यापक भंडार के रूप में कार्य करती है। यह परस्पर संदर्भित और हाइपरलिंक्ड तरीके से प्रत्यक्ष कर कानूनों कई अन्य संबद्ध अधिनियमों, नियमों, आयकर परिपत्रों और अधिसचूनाओं तक पहुंच प्रदान करती है। यह साइट ‘करदाता सेवा मॉड्यूल’ की भी पेशकश करती है जिसमें करदाताओं को उनके आयकर रिटर्न दाखिल करने में सहायता करने के लिए विभिन्न टैक्स टूल्स शामिल हैं। संशोधित वेबसाइट को मोबाइल – रेस्पांसिव लेआउट के लिए सुंदर तरीके से नया रूप दिया गया है। इस वेबसाइट में नए फीचर और कार्यात्मकताओं के साथ कंटेट के लिए ‘मेगा मेनू’ है। वेबसाइट पर आने वाले आगंतुकों की सुविधा के लिए, इन सभी नए फीचरों को एक गाइडेड वर्चुअल टूर और नए बटन इंडीकेटरों के माध्यम से समझाया गया है।
नई कार्यात्मकताएं उपयोगकर्ताओं को विभिन्न अधिनियमों, अनुभागों, नियमों और कर संधियों के बीच तुलना करने में सक्षम बनाती हैं। साइट पर सभी सुसंगत कंटेंट को सरल नैवीगेशन के लिए अब आयकर अनुभागों के साथ टैग कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, गतिशील नियत तिथि अलर्ट कार्यात्मकता करदाताओं को आसानी से अनुपालन करने में मदद करने के लिए रिवर्स काउंटडाउन, टूलटिप्स तथा संगत पोर्टलों के लिंक प्रदान करती है।
संशोधित वेबसाइट करदाताओं से संबंधित अधिक सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक और पहल है और यह करदाताओं को शिक्षित करना और कर अनुपालन की सुविधा प्रदान करना जारी रखेगी।

Related posts

वन क्षेत्र के मामले भारत विश्व में 9वें स्थान पर पहुंचा; वार्षिक वन क्षेत्र वृद्धि में भारत तीसरे स्थान पर कायम।

rktvnews

भोजपुर: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का प्रदेश महासचिव की अगुआई में किया गया स्वागत।

rktvnews

01 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

देवघर:विश्व जल दिवस के अवसर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

मुंबई:केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री ने वेलनेस विशेषज्ञों के साथ गेटवे ऑफ इंडिया से ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ की अगुवाई की और मोटापे से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाया।

rktvnews

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने मेडटेक मित्र: मेडटेक इनोवेटर्स और एडवांस हेल्थकेयर सॉल्यूशंस को सशक्त बनाने के लिए एक रणनीतिक पहल का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment