RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

गढ़वा: डीसी ने की कार्रवाई,अबुआ आवास में अयोग्य लाभुकों के चयन पर पंचायत सचिव बर्खास्त।

गढ़वा डीसी दिनेश कुमार यादव

योजनाओं में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर जारी रहेगी कार्रवाई : उपायुक्त

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)23 जुलाई।अबुआ आवास योजना (वित्तीय वर्ष 2023-24) के अंतर्गत गढ़वा जिला के डंडा प्रखंड में लाभुकों के चयन में अनियमितता प्रकाश में आया है। जांच में पाया गया कि तत्कालीन पंचायत सचिव शंभु प्रसाद ने विभागीय निर्देशों का उल्लंघन करते हुए अबुआ आवास योजना में योग्य लाभुकों की जगह पर अयोग्य व्यक्तियों को प्राथमिकता सूची में शामिल किया।
मामला संज्ञान में आने पर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा जांच कराई गई, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई। इस अनुचित कृत्य से योजना की पारदर्शिता प्रभावित हुई और पात्र लाभुकों के अधिकारों का हनन हुआ है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शंभु प्रसाद को झारखंड सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के अंतर्गत सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
उपायुक्त ने कहा है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हरेक जरूरतमंद को मिलनी चाहिए। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि सभी योजनाओं का लाभ केवल वास्तविक और पात्र लाभुकों को मिले। उन्होंने कहा है कि योजनाओं का लाभ देने में अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अनियमितता की स्थिति में दोषियों के विरूद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

अतिथि विद्वान का मासिक वेतन 50 हजार रुपए तक होगा।

rktvnews

सरकार ने जमात-ए-इस्लामी जम्मू कश्मीर को 5 और वर्षों के लिए विधिविरुद्ध संगठन घोषित किया!

rktvnews

पटना: अभिनेता दीप श्रेष्ठ किए गए सम्मानित।

rktvnews

भारत का रक्षा निर्यात 2 वर्षों में बढ़कर 40,000 करोड़ रुपये का हो जाएगा: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

rktvnews

झारखंड: गढ़वा:नए समाहरणालय सभागार में दिया गया माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।

rktvnews

Leave a Comment