RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने आधार अनुश्रवण समिति की बैठक कर सम्बंधित को आवश्यक निर्देश दिए।

यूआइडीआइ के सहायक प्रबंधक राजीव त्रिपाठी ने 24 फरवरी 2023 से नहीं कराई बैठक जिलाधिकारी हुए नाराज, कार्यवाही के दिए निर्देश।

विकास खंडों में आधार सेवा केंद्र के लिए जगह चिन्हित करने के दिये निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)26 दिसम्बर।आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिलाधिकारी ने आधार पंजीकरण, अद्यतन, एवं आधार से जुड़ी सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आधार अनुश्रवण समिति की बैठक फरवरी 2023 के बाद से जनपद में कोई बैठक नही हुई जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की उन्होंने जनपद के नोडल अधिकारी सहायक प्रबंधक राजीव त्रिपाठी के प्रति कार्यवाही करने की संस्तुति की उन्होंने कहा इन्होंने कभी भी जनपद में आकर कोई भी कार्य रुचि नही ली और आधार कार्ड का कार्य सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है जो पत्राचार होता है उनका भी कोई रिस्पांस नहीं हो रहा है।
सीएससी वाई-फाई चौपाल जन सेवा केन्द्र का संचालन किया जाता है जिसकी कार्य शैली अच्छी न होने पर टेंडर निरस्त करने के निर्देश दिए जिला अधिकारी ने अपर सांख्यिकी अधिकारी सुखपाल को बड़ौत,बिनोली छपरौली व अपर सांख्यिकी अधिकारी जगदीश को बागपत खेकड़ा पिलाना में आधार सेवा केंद्र की जगह चिन्हित करने के लिए निर्देशित किया है। जन सेवा केंद्रों का संचालन में रोहित की कार्यशैली अच्छी नहीं होने पर उनके खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि आधार पंजीकरण और सुधार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में आधार पंजीकरण की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके अलावा, उन्होंने स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, और शहरी क्षेत्रों में आधार पंजीकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि किसी भी व्यक्ति को आधार पंजीकरण या सुधार के लिए अनावश्यक कठिनाई न हो। जिलाधिकारी ने जनता को समय पर और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने पर जोर दिया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल जिला विकास अधिकारी अखिलेश कुमार चौबे, जिला सूचना अधिकारी, आशुतोष सहित आधार पंजीकरण से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:अपनी एकाग्रता को बढ़ाने के लिए योग को दिनचर्या में जोड़ें : प्रो.डॉ.एन. पी. पालित

rktvnews

दूसरे पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले जल के युद्धपोत आईएनएस आन्द्रोत का जलावतरण।

rktvnews

समर्थन मूल्य पर फिर दगाबाजी और कृषि संकट।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:10 दिवसीय रामलीला का मंचन प्रारंभ।

rktvnews

रायपुर : ‘द लिल लोकल’ एक्जीबिशन में छाए रहे धमतरी जिले के पारंपरिक और संस्कृति पर आधारित स्टाल।

rktvnews

Leave a Comment