RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

अफसर कार्यशैली में लाए सुधार सीएम डैस बोर्ड में श्रेणी बी, सी, डी में आने वाले अधिकारियों पर की जाएगी कार्यवाही!जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक।

बागपत/उत्तर प्रदेश 20 सितम्बर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिसमें 46 योजनाओं के 123 इंडेक्ट है जो विभाग अपनी योजना के सापेक्ष फॉर्मूला के अनुसार डाटा फीड नहीं कर रहे हैं यह कार्य में लापरवाही कर रहे हैं उन अधिकारियों के प्रति कार्यवाही की जाएगी और उन्हें प्रतिकूल प्रवेश तिथि दी जाएगी उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड के संबंध में अधिकारियों को बारंबार बताया जा रहा है उसके बावजूद भी जो कार्य करने में सक्षम नहीं है या जानबूझकर लापरवाही कर रहे हैं उन्हें चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा विभाग वार हो रही है मुख्यमंत्री कमांड बोर्ड से इसकी मॉनिटरिंग होती है उन्होंने कहां की सभी विभागों को समीक्षा का प्रारूप दिया गया था एवं सीएम डैशबोर्ड का सभी लोगों को प्रशिक्षण भी दिया गया है तब भी किसी का डेटा सही नहीं है, किसी का फीडिग नहीं है किसी का परफॉर्मेंस सही नहीं है किसी को पता नहीं सभी अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार करें और अपने दायित्वों का निर्भन करें । जो अधिकारी मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत विकास कार्यो में सी व डी श्रेणी में आ रहे यह उनकी लापरवाही है उन्होंने साफ अधिकारियों को हिदायत दिए की कार्यशाली में सुधार करें या कार्यवाही के लिए तैयार रहें ।सभी विभाग डैशबोर्ड को देखते रहे उन्होंने कहा की जो अधिकारी सही कार्य नहीं करेंगे उनका कैरियर भी खराब हो जाएगा ।
उन्होंने कहा कि कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए जो टारगेट दिया गया है उसे प्राप्त करें जनपद का परफॉर्मेंस प्रदेश में सुधरना चाहिए।
कलेक्टर सभागार में समस्त अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई की ना गंदगी करेंगे ना करने देंगे स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास में “Uttarakhand @25: Looking Back – Looking Forward” पुस्तक का विमोचन किया।

rktvnews

भोजपुर:सर्वांगीण विकास के लिए केवल किताबी ज्ञान ही नहीं खेल और विज्ञान को भी सम्मान देना होगा:खेल मंत्री श्रेयसी सिंह

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने 2015 में हुई कोयला नीलामी के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया दी।

rktvnews

अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के दृष्टिकोण के साथ ‘आयुष्मान भव’ अभियान शुरू,जिला स्तर पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने किया अभियान का शुभारंभ!उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने की देहदान करने की घोषणा।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा के हर घर तक पहुंचाऊंगा अपने नेता तेजस्वी जी का विचार : रघुपति यादव

rktvnews

गिरीडीह:’कोई भी पात्र मतदाता न छूटे’ के लक्ष्य के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव ने किया डोर-टू-डोर निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment