RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:नवीन कानूनों का प्रभावी और पूरी संवेदनशीलता के साथ क्रियान्वयन किया जाएं : पुलिस महानिरीक्षक

RKTVNEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)01 जुलाई।सम्राट विक्रमादित्य प्रशासनिक संकुल नवीन कलेक्ट्रेट भवन में नवीन आपराधिक कानूनों भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस)-2023 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएसए) 2023 के दिनांक 01 जुलाई 2024 से प्रवृत होने के तत्वाधान में कानूनी प्रावधान एवं उनके कियान्वयन विषय पर पुलिस महानिरीक्षक संतोष सिंह के द्वारा पुलिस अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय के निर्देशों एवं नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी एवं संवेदनशील कियान्वयन हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि नवीन आपराधिक कानून भारतीय संसद के द्वारा नागरिकों को केंद्र में रखकर अधिनियमित किये गये है।
जिला अभियोजन अधिकारी राजेंद्र खाण्डेगर के द्वारा बीएनएसएस-2023 के लॉ एण्ड आर्डर से संबंधित प्रावधानों से कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं राजस्व अधिकारी को अवगत कराया गया। एडीपीओ नितेश कृष्णन एवं एडीपीओ उमेश तोमर के द्वारा पुलिस अधिकारियों को अन्वेषण तथा कार्यपालक मजिस्ट्रेटों को प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया, उक्त कार्यक्रम के आयोजन के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक नवनीत भसीन , जिला दण्डाधिकारी नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के द्वारा नवीन दाण्डिक एवं प्रक्रिया विधि पर अपने विचार व्यक्त किये। उक्त कार्यशाला में एडीएम अनुकूल जैन, एडिशनल एसपी नितेश भार्गव , जिला उज्जैन के एसडीएम, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला उज्जैन के पुलिस अनुभाग के एसडीओपी / डीएसपी तथा जिले के समस्त पुलिस थानों के प्रभारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: जगदीशपुर थाने में कराई गई चौकीदारों की परेड।

rktvnews

हनुमानगढ़:कृषि प्रसंस्करण, व्यवसाय, निर्यात प्रोत्साहन योजना में प्राप्त आवेदनों का निस्तारण एक माह में कराने के निर्देश।

rktvnews

बक्सर: भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अमित पाण्डेय के नेतृत्व में नवरात्रि के शुभ अवसर पर महा अष्टमी फलाहार कार्यक्रम का अयोजन।

rktvnews

भोजपुर:माले ने फिलिस्तीनी जनता के साथ राष्ट्रीय एकजुटता दिवस के तहत आरा में मार्च निकाला।

rktvnews

जिला दंडाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा ने आज जिले के कई प्रखंडों और अनुमंडल क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया।

rktvnews

गिरीडीह:राष्ट्रीय मतदाता दिवस: राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाने का दिन है:जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव

rktvnews

Leave a Comment