RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिला दंडाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा ने आज जिले के कई प्रखंडों और अनुमंडल क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया।

नवादा/बिहार 22 जुलाई।जिला दंडाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा आज जिले के कई प्रखंडों और रजौली अनुमंडल क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किए एवं उपस्थित अधिकारियों को बेहतर ढंग से समन्वय करते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को वांछित लोगों तक पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
जिलाधिकारी आज गोविंदपुर चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किए एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों और सशस्त्र पुलिस बलों को 24 घंटे सघन से जांच करने के लिए सख्त निर्देश दिए ।
तत्पश्चात जिलाधिकारी रजौली चेकपोस्ट का भी औचक निरीक्षण किए और अवैध ढंग से लाए जाने वाले शराब आदि को 24 घंटे निगरानी करने का निर्देश दिया । उन्होंने हरदिया डैम में पानी की स्थिति का भी निरीक्षण किया, हरदिया डैम में पानी अपेक्षाकृत कम था फिर भी नहरों में पानी की आपूर्ति की जा रही थी। जिलाधिकारी ने प्रखंड रजौली एवं अनुमंडल रजौली का भी औचक निरीक्षण किए। इसके अलावा सिरदला नरहट ,हिसुआ प्रखंड क्षेत्र में भी कई स्थलों पर उन्होंने औचक निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए ।
आज निरीक्षण के समय आदित्य कुमार पीयूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, जफर हसन डीसीएलआर रजौली ,अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, एसडीपीओ रजौली प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

Related posts

डीएफएस सचिव ने वित्तीय सेवा क्षेत्र में साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी पर 12 संगठनों के हितधारकों के साथ हुई अनुवर्ती बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

rktvnews

डीआरडीओ ने दिल्ली में सीबीआरएन व्यवहारिक प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र का उद्घाटन किया।

rktvnews

न्यूनतम व्याज दर पर आवास एवं कार ऋण देने की पीएनबी की विशेष पहल।मंडल कार्यालय से रथ रवाना।

rktvnews

45 करोड़ जनधन खातों में 2.1 लाख करोड़ रुपये जमा: केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

rktvnews

संविधान की छाती पर पाइंट ब्लैंक फायर!

rktvnews

Leave a Comment