RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:माले ने फिलिस्तीनी जनता के साथ राष्ट्रीय एकजुटता दिवस के तहत आरा में मार्च निकाला।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)17 जून।भाकपा-माले ने फिलिस्तीनी जनता करके साथ राष्ट्रीय एकजुटता दिवस के तहत आरा में मार्च निकाला!यह मार्च माले जिला कार्यालय श्रीटोला से निकलकर बस स्टैंड में सभा आयोजित किया!सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले नेताओं ने कहा कि इजराइली सरकार द्वारा गाज़ा में किये जा रहे नरसंहार और युद्ध अपराधों की तीव्र भर्त्सना की गयी और ईरान समेत इस पूरे क्षेत्र में इजराइल-अमेरिकी साम्राज्यवादी धुरी द्वारा जारी सैन्य आक्रमण की निंदा की गयी!माले नेताओं ने कहा कि फिलिस्तीनी लोगों और साम्राज्यवाद व औपनिवेशिक प्रभुत्व का प्रतिरोध कर रहे तमाम लोगों के साथ व्यापक अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का आह्वान किया!
आगे माले नेताओं ने मोदी सरकार की खामोशी की तीव्र निंदा करते हुए,इसे युद्ध अपराधों के साथ मिलीभगत जैसा कृत्य करार दिया और सरकार द्वारा भारत के ऐतिहासिक उपनिवेशवाद विरोधी, साम्राज्यवाद विरोधी व फिलिस्तीन समर्थक पक्ष के साथ दगाबाजी करने की आलोचना की. उन्होंने भारत के लोगों से इस बदलाव को खारिज करने और राष्ट्रीय मुक्ति के संघर्षों के साथ एकजुटता की गौरवमयी विरासत को बुलंद करने का आह्वान किया!
मार्च में भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,नगर सचिव सुधीर कुमार,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,अमित बंटी,हरिनाथ राम,राजेन्द्र यादव,संतविलास राम,मिल्टन कुशवाहा,मु०राजन,रणधीर कुमार राणा अभय सिंह,अजय कुमार राम,प्रमोद रजक, सुरेंद्र पासवान आदि शामिल थे!सभा का संचालन आइसा नेता रौशन कुशवाहा ने किया!

Related posts

इलाहाबाद:मतदाता जागरूकता को ले “लोकमत परिष्कर” विषयक परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

भोपाल:दीन-दुखियों की सेवा का संकल्प प्रेरणादायी और अनुकरणीय : राज्यपाल

rktvnews

राजस्थान:रोजगार उत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक।

rktvnews

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली में दो दिवसीय जलवायु परिवर्तन सम्मेलन का आयोजन किया।

rktvnews

बिहार: लोकसभा में गूंजा जवइनिया गाँव में भीषण कटाव व जिले में बाढ़ का मुद्दा,आरा सांसद ने उठाया मुद्दा।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक-सह-कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment