RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

अश्वारोही सशस्त्र पुलिस ने किया स्वैच्छिक रक्तदान।

आरा/भोजपुर (दिनेश प्रसाद सिन्हा) भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी ब्लड बैंक में आज भोजपुर अश्वारोही के विशेष सशस्त्र पुलिस के 12 जवानों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर भोजपुर जिला का सम्मान बढ़ाया। यह आयोजन बिहार पुलिस दिवस के अवसर पर आयोजित था जो 22 फरवरी से 27 फरवरी तक जिला में चलेगा। बताते चलें कि इस आयोजन में प्रथम दिन मोटरसाइकिल रैली का आयोजन हुआ जिसमें जनता से घर-घर जाकर संपर्क करना, उनके सुविधा और कठिनाइयों की जानकारी प्राप्त करना ,जनता के बीच मैत्री संबंध बढ़ाना, संपर्क कर उन्हें निर्भीक बनाना आदि उद्देश्यों के लिए चलाया जा रहा है। प्रांतीय स्तर पर बीएमपी 5 मिथिलेश स्टेडियम पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में इसका समापन होगा। इसके आयोजक समादेष्टा अश्वारोही राकेश कुमार द्वारा किया गया है। एक प्रश्न के जवाब में एसआई तारकेश्वर प्रसाद ने बताया कि रक्तदान महादान है इससे आत्मिक संतुष्टि होती है साथ-साथ मेरा लहू जन सेवा के लिए तैयार है ।हम सभी अपना रक्तदान कर समाज के प्रति एक संदेश देना चाहते हैं ।हम केवल अपना ड्यूटी ही निभाना नहीं जानते हैं बल्कि रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए भी सदैव तत्पर हैं।
इस मौके पर सचिव डॉ विभा कुमारी ने आगंतुक सभी जवानों का स्वागत और मनोबल बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत रही। ब्लड डोनेशन कमिटी के चेयरमैन सह पूर्व सचिव डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा, चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बी पी सिंह ,सदस्य शमशाद प्रेम और सिद्धार्थ सिंह तथा टेक्नीशियन प्रभात कुमार मिश्रा ,धर्मेंद्र तिवारी ,उनीसा कुमारी, राजू एवं विकास सक्रिय रहे।
रक्तदान करने वालों में समर्थ नाथ पाठक ,देशराज कुमार ,अतहर अली, आफताब अजमत, रॉकी कुमार सिंह ,अनुज कुमार ,दीपक कुमार, अमरजीत कुमार, राकेश कुमार, अजय कुमार, संभव कुमार, मिथिलेश कुमार आदि रहे।
विभा कुमारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भोजपुर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में 27 फरवरी को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है,।उन्होंने आप जनता से भी अपील करते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में मौजूद ही स्वैच्छिक रक्तदान करें।

Related posts

देहरादून:कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा तैयार की गई ‘मेरी योजना’ पुस्तकों को ले आयोजित विचार गोष्ठी में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

दरभंगा:डुमरा हवाई अड्डा मैदान में लगा स्टेट हैंडलम एक्सपो।

rktvnews

गृहस्थ आश्रम है सबसे सर्वश्रेष्ठ : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

भोजपुर: नशा निषेध दिवस पर यूथ हाॅस्टल्स एसोशिएशन ऑफ इंडिया द्वारा सेमिनार का हुआ आयोजन।

rktvnews

वैशाली:राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम फहराते वैशाली के ग्रामीण बच्चे।

rktvnews

शिक्षा मंत्रालय ने ‘लोगों में निवेश’ विषय पर पोस्ट बजट वेबिनार का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment