RK TV News
खबरें
Breaking News

जोधपुर:संसदीय कार्य मंत्री ने इंद्रोका में राजकीय आयुर्वेद औषधालय का किया शिलान्यास।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )15 फरवरी। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को जोधपुर की ग्राम पंचायत इंद्रोका में 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय आयुर्वेद औषधालय का भूमि पूजन कर विधिवत शिलान्यास किया।

स्वास्थ्य के लिए 32 हजार 526 करोड़ रूपये का बजट

श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा वर्ष 2026-27 के बजट में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के लिए 32 हजार 526 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है, जो 2023-24 के बजट से 53 प्रतिशत अधिक है।

जोधपुर में बनेगा बेसिक लाइफ़ सपोर्ट ट्रेनिंग सेंटर

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा जोधपुर में बेसिक लाइफ़ सपोर्ट ट्रेनिंग सेंटर और मथुरादास माथुर चिकित्सालय जोधपुर में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर्स की स्थापना की जायेगी। उन्होंने कहा जोधपुर सहित 6 जिलों के चिकित्सा महाविद्यालयों के मुख्य चिकित्सालयों में 500 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक विश्राम गृह स्थापित किये जायेंगे।

औषधालय से मिलेगी गुणवत्तापूर्ण प्राकृतिक चिकित्सा

श्री पटेल ने आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्राचीन चिकित्सा पद्धति न केवल रोगों का उपचार करती है, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दिशा में भी मार्गदर्शन करती है। उन्होंने कहा इस औषधालय के निर्माण से स्थानीय निवासियों को घर के पास ही सुलभ और गुणवत्तापूर्ण प्राकृतिक चिकित्सा मिल सकेगी।

बेहतर गुणवत्ता एवं तय समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

श्री पटेल ने कार्यकारी एजेंसी राजस्थान कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा क्षेत्र के समग्र और सर्वस्पर्शी विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।

Related posts

भोजपुर:हर घर कांग्रेस का झंडा” अभियान और जनाक्रोश सभा में महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह की सहायता का लिया गया संकल्प।

rktvnews

गिरीडीह:जिला स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता 2025-26” का दिनांक 18 एवं 19 सितम्बर 2025 को गिरिडीह +2 उच्च विद्यालय के खेल मैदान (ब्यूटी फील्ड), गिरिडीह में आयोजन किया जायेगा

rktvnews

दूसरी और तीसरी पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत की कील बिछाने का कार्य (यार्ड 1281 और 1282)

rktvnews

रायपुर : केन्द्रीय जेल रायपुर में बंदी कैदियों को सीसीटीवी इंस्टालेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम।

rktvnews

देवघर:जिला के प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स (एमबीबीएस) एवं अन्य हेतु वैक्टर जनित रोग नियंत्रण (भीबीडी) पर जिला स्तरीय एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment