RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : महाशिवरात्रि पर कुंङवा शिव मंदिर परिसर मे वृक्षारोपण।

कुंङवा शिव मंदिर कुंडेश्वर धाम परिसर मे वृक्षारोपण करते लोग

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 15 फरवरी। महाशिवरात्रि के अवसर पर भोजपुर जिला के शाहपुर के प्रसिद्ध कुंङवा शिव मंदिर कुंडेश्वर धाम परिसर मे पर्यावरण कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्य का नेतृत्व नित्यानंद ओझा ने किया। इस अवसर पर पर्यावरणविद रमेश कुमार सुदामा ने कहा कि वृक्ष समाज को देने के अलावा कुछ लेते नही हैं। प्रकृति के संरक्षण के बिना विकास अधूरा और खतरनाक है। उन्होंने चेतावनी दी कि हमें अतिउपभोग और तकनीक पर निर्भरता कम करनी होगी। उन्होंने मूलमंत्र दिया कि “जीवन के लिए असली करेंसी जल, वायु और मिट्टी है। पृथ्वी हमारी माता है और हम उसके पुत्र हैं। इसका पालन करते हुए सतत विकास को अपनाना होगा।” कुंङवा शिव मंदिर कुंडेश्वर धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मदेव मिश्रा ने कहा कि वृक्षारोपण संसार का सबसे जरुरी कार्य है। कार्यक्रम में शम्भू शरण मिश्र, नरेंद्र तिवारी, विंध्याचल जी, अशोक राय, पप्पू मिश्रा, बबुआ पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

चतरा:अपर समाहर्त्ता की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम की बैठक संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 जनवरी 24

rktvnews

जिलाधिकारी उदिता सिंह ने एहतियातन जनता से की अपील।

rktvnews

मुख्य सचिव ने युवा महोत्सव 2023 की तैयारियों के संबंधित की बैठक।

rktvnews

उज्जैन:जनसमस्याओं के निराकरण को मूर्तरूप दिया जायेगा :कलेक्टर

rktvnews

Leave a Comment