RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना:मॉब लिंचिंग के पीड़ित नूरसेद आलम से मिली माले की राज्यस्तरीय टीम।

पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा दे सरकार, अपराधियों को मिले कड़ी सजा : महबूब आलम

RKTV NEWS/पटना(बिहार)10 जनवरी।आज भाकपा (माले) की केंद्रीय कमिटी सदस्य एवं माले विधायक दल के पूर्व नेता कॉमरेड महबूब आलम के नेतृत्व में सुपौल जिले के बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत परमानंदपुर पंचायत के शंकरपुर गांव (वार्ड संख्या–14) पहुंचकर मधुबनी में हुई मॉब लिंचिंग की घटना के पीड़ित नूरसेद आलम से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना.
पीड़ित की स्थिति अत्यंत गंभीर है. घटना के दस दिन बीत जाने के बावजूद नूरसेद आलम अब तक बोलने की स्थिति में नहीं हैं. यह अत्यंत दुखद है कि अब तक न तो सरकार और प्रशासन की ओर से कोई प्रतिनिधि उनसे मिलने पहुंचा है और न ही पीड़ित परिवार को किसी प्रकार का मुआवजा दिया गया है.
इस अवसर पर कॉमरेड महबूब आलम ने बिहार सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को अविलंब 20 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए, दोषी अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए तथा राज्य में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो भाकपा माले उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी.
जांच टीम में भाकपा माले के सुपौल जिला सचिव कॉमरेड जयनारायण यादव, अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला अध्यक्ष कॉमरेड अच्छेलाल मेहता, खेग्रामस के जिला सचिव कॉमरेड जन्मजय राय, इंसाफ मंच के कॉमरेड साबिर साहब, पिपरा विधानसभा क्षेत्र से माले प्रत्याशी कॉमरेड अनिल कुमार तथा भाकपा माले नेता सह ऐक्टू जिला सचिव कॉमरेड अरविंद कुमार शर्मा शामिल थे।

Related posts

बागपत :राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी की सांसद निधि से निर्माणाधीन छपरौली के अत्याधुनिक रनिंग ट्रैक का जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: एसपी ने गड़हनी थाने में अनुसंधानकर्ताओं संग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है:समाजसेवी गोपाल प्रसाद

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री के सम्मेलन की प्रचार गाड़ी को झंडा दिखा किया रवाना।

rktvnews

राजस्थान: जयपुर:राजस्थान विधानसभा उपचुनाव-2024, मतदान 13 नवम्बर को होगा, मतगणना 23 नवम्बर को।

rktvnews

भोजपुर: 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर द्वारा विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment