RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

गिरिडीह:उच्च विद्यालय पचम्बा के खेल मैदान में जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)13 अगस्त। झारखण्ड शिक्षा परियोजना गिरिडीह के तत्वाधान में खिलाडियों को अपना कौशल दिखाने, खेल भावना, नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से आज उच्च विद्यालय पचम्बा के खेल मैदान में जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में U-17 बालक वर्ग में +2 उच्च विद्यालय धनवार की टीम ने +2 उच्च विद्यालय अगरवाला, तिसरी की टीम को 1-0 से और बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय धनवार की टीम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गांडेय की टीम को 2-1 से हराकर विजेता बनी। दोनों विजयी टीम दिनांक 16/08/25 को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये रांची जाएंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक और ADPO के द्वारा किया गया। इस दौरान बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए खेल कौशल और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु शुभकामनाये दी गयी।

Related posts

बागपत:महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गई जयंती।

rktvnews

दरभंगा:मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सिंधिया की पुण्य-तिथि पर किया नमन।

rktvnews

राजस्थान :गुरु-शिष्य परंपरा आत्मज्ञान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का बेहतर माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

जमशेदपुर:उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई हेतु दिए गए निर्देश।

rktvnews

समस्तीपुर:डॉ लाभ की रचना “कहू कोन अन्हेर भेलै होली में ” का लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment