RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : नर्तकी संग बलात्कार,तीन गिरफ्तार।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)15 फरवरी। भोजपुर जिला के करनामेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नर्तकी के साथ रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध मे पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा नर्तकी को मेडिकल जांच हेतू भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है और तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस इस संबंध में बताने से कतरा रही है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही पुलिस द्वारा वस्तुस्थिति की जानकारी दी जायेगी। उक्त नर्तकी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की रहने वाली बताई जाती है। बताया जाता है कि बंशीपुर रोड मे कई नर्तकी किराये के मकान मे रहती हैं। मिली जानकारी के अनुसार उक्त नर्तकी माधोपुर के एक नाच पार्टी संचालक के साथ कार्यक्रम मे गई थी जहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मारपीट करने की भी बात सुनने मे आई है परंतु इसकी कोई आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 11 अगस्त 24

rktvnews

राजस्थान :राज्यपाल ने हल्दीघाटी, चेतक समाधि पर नमन किया, प्रताप संग्रहालय का अवलोकन किया कहा, राष्ट्र का गौरव है हल्दीघाटी की मिट्टी, राज्यपाल ने हल्दीघाटी की मिट्टी से तिलक किया।

rktvnews

लायंस क्लब आरा आधुनिक को रेड क्रॉस सोसायटी ने रक्तदान के लिए दिया स्मृति चिन्ह ।

rktvnews

दरभंगा:जिला बागवानी विकास समिति की हुई बैठक।

rktvnews

भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली में दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया

rktvnews

दरभंगा:डीएम व एसएसपी ने संयुक्त रूप से सिपाही भर्ती परीक्षा केन्द्रों का किये औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment