RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर 19 अगस्त।आज कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर के जिला कार्यालय मील रोड आरा में रामानंद सिंह जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई।कार्यक्रम में विषय प्रवेश जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने किया, संचालन धर्म कुमार जिला सचिव प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट भोजपुर ने किया, बैठक का विषय 23 का संघ महासंघ गोप गुट की संबद्धता सदस्यता और विभागीय समस्या और जिला प्रशासन के समक्ष महासंघ गोप गुट भोजपुर के बैनर तले विशाल कार्यक्रम की रणनीति था।उपस्थित संघों के जिला सचिव, जिला अध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने कहा कि सभी संघ अपने बैनर तले विभागीय अधिकारियों और जिला प्रशासन के समक्ष कार्यक्रम आयोजित करके समस्या समाधान के लिए मांग पत्र सौंपा है लेकिन आज तक कोई जानकारी संघ को जिला प्रशासन द्वारा नहीं दिया गया है, विभाग में जाने पर अधिकारी हो या स्थापना कर्मी या प्रधान सहायक भी सही जानकारी नहीं देते हैं, इससे फील्ड में कार्यरत कर्मी हो या कार्यालय में कार्यरत कर्मी को समय से आर्थिक लाभ और विभागीय प्रोन्नति, अनुकम्पा लाभ, सेवांत लाभ, निलंबन वापस, विभागीय जांच से मुक्ति, एसीपी , एम ए सी पी, सेवा संपुष्ट, सेवा सत्यापन रिक्त पदों में कार्यालय अधीक्षक, प्रधान सहायक, एलडीसी से यूडीसी में प्रोन्नति सहित अन्य समस्या से वर्षों तक उक्त कर्मी वंचित रहते हैं, बाध्य हो कर आंदोलन का कार्यक्रम तय करना जरूरी हो जाता है, महासंघ गोप गुट ने भोजपुर जिलाधिकारी से इसके निराकरण की मांग की है।बैठक में चौकीदार दफादर, राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव, पंचायत रोजगार सेवक, आईटी सेवा संघ के कर्मियो, किसान सलाहकार प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट भोजपुर, कार्यपालक सहायक, ग्रामीण आवास सहायक कर्मी, लेखा पाल, डाटा एंट्री ऑपरेटर कर्मी, चतुर्थ वर्ग कर्मी, लिपिक, मलेरिया कर्मी, ब्लॉक और पंचायत लेखा कर्मी, और हेल्थ कर्मी, आशा कर्मी, महिला परवेक्षिका कर्मी, सेविका सहायिका कर्मी, बेल्ट्रॉन कर्मी ग्रामीण कार्य विभाग के कर्मी नहर तहसील के कर्मी और राजस्व निरीक्षक पथ एवम भवन निर्माण विभाग के कर्मचारी भी आज के महासंघ गोप गुट भोजपुर के बिस्तरित मीटिंग में शामिल हो कर आंदोलन का कार्यक्रम तय करने पर विचार व्यक्त किया। बैठक में रमेश कुमार यादव, कन्हैया राम अवधेश पासवान मंजू कुमारी चौहान जानकी प्रसाद ,राजू कुमार, गिरि जी ,केदार नाथ सिंह ,अरबिंद, राजकिशोर पांडे , ज्वाला सिंह, समीम रमाकांत वकील, रजनी कांत, साहू, उमा जी, संध्या सिंह, पूनम, विज्या श्रीवास्तव, रंजित कुमार सिंह शंकुलता कुमारी आशा, शांति कुंवर, उर्मिला कुमारी, संजय सिंह, निरंतर प्रसाद, अलका, संजू, अखिलेश, विजय कुमार, राजीव कुमार, अनिल कुमार, महेश कुमार सिंह, अमित कुमार, मुकुल राय राजू कुमार सिंह,गौरव, फखरूदीन सुमित लक्ष्मी ठाकुर, पिंटू,अजीत सिंह सहित अन्य कर्मी और संघ महासंघ गोप गुट भोजपुर के नेतृत्व के लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम के तहत विचार किया गया की आगामी 1 सितंबर 23 को एन पी एस गो बैक ओ पी एस लागू के लिए काला बिल्ला लगाकर कार्यालय में कार्य करेंगे।

Related posts

भोजपुर:भागवत कथा श्रवण आत्मा से परमात्मा के मिलन का पाथेय:मधुसूदन जी महाराज

rktvnews

राजस्थान:बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर राज्यपाल की शुभकामनाएं।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली चुनाव अधिकारियों की बैठक,इंटर बॉर्डर पर संयुक्त जांच करें – आलोक रंजन

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (NSG) के स्थापना दिवस के अवसर पर बल को शुभकामना दी।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: एसटीएसभी स्कूल द्वारा छठव्रतियों में नारियल कलशुप आदि वितरित।

rktvnews

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री अंगारेश्वर महादेव की सपत्निक पूजा-अर्चना की।

rktvnews

Leave a Comment