RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारतीय रेल ने होली के त्योहारी सीजन में यात्रियों की निर्विघ्‍न और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अब तक 540 ट्रेन सेवाएं अधिसूचित की हैं।

प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ को व्‍यवस्थित रखने को प्राथमिकता दी जा रही है।

इन ट्रेनों द्वारा रेल मार्गों पर देश भर के प्रमुख गंतव्यों को जोड़ने की योजना है।

पिछले वर्ष की तुलना में इस त्योहारी सीज़न के लिए 219 अधिक सेवाएं जोड़ी गई हैं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 21 मार्च।भारतीय रेल की ओर से होली के इस त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की सुविधा और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को व्‍यवस्थित रखने के लिए 540 ट्रेन सेवाएं संचालित की जा रही हैं।
इन ट्रेनों द्वारा दिल्ली-पटना, दिल्ली-भागलपुर, दिल्ली-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-सहरसा, गोरखपुर-मुंबई, कोलकाता-पुरी, गुवाहाटी-रांची, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस, पुणे-दानापुर, दुर्ग-पटना, बरौनी-सूरत आदि जैसे रेलवे मार्गों पर देश भर के प्रमुख गंतव्यों को जोड़ने की योजना बनाई गई है।
अनारक्षित डिब्बों में यात्रियों के व्यवस्थित प्रवेश के लिए टर्मिनस स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कर्मचारियों की देखरेख में कतार बनाकर भीड़ को नियंत्रित करने के उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर आरपीएफ के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। ट्रेनों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अधिकारियों को आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात किया गया है। ट्रेन सेवा में किसी भी व्यवधान को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के लिए विभिन्न अनुभागों में कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान की प्लेटफॉर्म नंबरों के साथ लगातार और समय पर घोषणा करने के उपाय किए गए हैं।

Related posts

भोजपुर:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के भोजपुर आगमन पर स्वागत एवं कार्यक्रम को लेकर भाजपा की तैयारी पूरी।

rktvnews

भोपाल:एचपीवी वैक्सीन का एक टीका बेटियों को बचाएगा सर्वाइकल कैंसर से : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:परशुराम जयंती पर बचरी कालेज में हुआ स्वैच्छिक रक्तदान सह नेत्र जांच।

rktvnews

मध्यप्रदेश:इंदौर शहर को हरा-भरा बनाना हम सब की जिम्मेदारी : मंत्री विजयवर्गीय

rktvnews

बिहार सरस मेला: NIFT के छात्र सीख रहे जीविका दीदियों से ग्रामीण शिल्प और कला के गुर।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा जिला कार्यालय में पं.दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप मे मनाया गया।

rktvnews

Leave a Comment