RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

भोजपुर:बड़हरा के मतदान दल का द्वितीय प्रशिक्षण प्रारंभ।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)20 मई।आज स्थानीय महाराजा कॉलेज में 193 बड़हरा के मतदान दल का द्वितीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम से पूर्व जिलाधिकारी, भोजपुर महेंद्र कुमार के द्वारा सभी मतदान दल की ब्रीफिंग की गई l जिलाधिकारी के द्वारा प्रशिक्षण के दौरान/वितरण केंद्र पर, मतदान के पूर्व, मतदान के दौरान एवं मतदान समाप्ति के समय मतदान के कर्तव्यों के बिन्दु पर की गई l जिलाधिकारी के द्वारा निर्वाचन में प्रशिक्षण का महत्व एवं मतदान दल के महत्व पर प्रकाश डाला गया l
ब्रीफिंग में 193 बड़हरा के ARO- अपर समाहर्ता मनोज कुमार झा के द्वारा प्रशिक्षण से मतदान समाप्ति तक के सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं यथा-डिस्पैच केंद्र, मतदान से एक दिन पूर्व, मतदान से दो दिन पूर्व/ मतदान केंद्र पर व्यवस्था/ Receiving केंद्र/पैकेट्स की जानकारी आदि पर संक्षेप में प्रकाश डाला।
प्रथम पाली (पूर्वाह्न 09:30 से अपराह्न 01:00) में 720 में 719 मतदान कर्मी (PO,P1,P2, P3) उपस्थित हुए।
द्वितीय पाली (अपराह्न 01:30 से अपराह्न 05:00) में 720 में 716 मतदान कर्मी उपस्थित हुए।
अनुपस्थित 05 कर्मियों पर स्पष्टीकरण करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई किया जाएगा।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण कोषांग के द्वारा समुचित व्यवस्था यथा-पर्याप्त पेयजल/शौचालय/विद्युत आपूर्ति/पार्किंग/मेडिकल टीम/एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था की गयी है।
प्रशिक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त विक्रम वीरकर ,अपर समाहर्ता (विशेष कार्यक्रम) मोना झा, प्रशिक्षण कोषांग के नोडल ऋषव राज, एवं अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

जिला कलक्टर रूक्मणि रियार ने प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी!राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएगी मोबाइल एलईडी वैन:रूक्मणि रियार,जिला कलक्टर

rktvnews

सारण: डीएम ने अतिथिगृह छपरा में किया नवनिर्मित व्यायामशाला का उद्घाटन।

rktvnews

राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्न्स के प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन – तीन दिनों तक राज्य सरकार की योजनाओं की बारीकियों से करवाया गया रूबरू

rktvnews

जवान सीमा पर, किसान खेत में और कृषि मंत्रालय भी कोई कसर नहीं छोड़ेगा : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने की DMFT अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा।

rktvnews

देवघर कॉलेज परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment