RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

बिहार में स्थापित 44 साइबर थाना द्वारा साइबर अपराध की समीक्षा।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 4 दिसंबर। आर्थिक अपराध इकाई, पटना, बिहार साइबर अपराध के रोकथाम, अनुसंधान एवं अनुश्रवण हेतू राज्य की एक नोडल एजेंसी एवं विशिष्ट इकाई है। साइबर अपराधियों द्वारा नित्य नये-नये अपराध शैली अपना कर किये जा रहे साइबर अपराध के रोकथाम एवं साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू बिहार के सभी जिलों में एक-एक साइबर थाना एवं रेल सहित कुल 44 साइबर थाना स्थापित किया गया है। साइबर थाना की स्थापना के साथ ही विगत 6 माह में साइबर से संबंधित लगभग 1800 कांड दर्ज किए जा चुके हैं। इसके तहत बिहार के विभिन्न जिलों के थानों एवं साइबर थानों में साइबर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी एवं बरामदगी की गई है। जिन जिलों में सबसे अधिक गिरफ्तारी हुई है, उनमें नवादा से 50, नालंदा से 26, पटना से 19, पूर्णिया से 19, समस्तीपुर से 11 एवं बगहा से 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पूरे बिहार से 201 से ज्यादा साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
साइबर अपराधियों के पास से लगभग 14 लाख रुपया नगद, चारपहिया वाहन 5, मोटरसाइकिल, 100 से अधिक मोबाइल एवं ढेर सारा सिम के साथ-साथ एटीएम कार्ड, फिंगरप्रिंट्स डिवाइस, लैपटॉप, पेन ड्राइव, फिंगरप्रिंट क्लोनिंग मशीन, बैंक के पासबुक आदि बरामद किए जा चुके हैं।
साइबर से संबंधित मामलों में पीड़ितों को सहायता पहुंचाने, प्राथमिकी दर्ज कराने, साइबर अपराधियों के मोबाइल को ब्लॉक कराने एवं पीड़ित से फाइनेंशियल फ्रॉड के मामले में फ्रॉड की राशि को होल्ड कराने एवं पीड़ित के खाता में वापस कराने हेतू आर्थिक अपराध इकाई पटना में नेशनल साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 1930, 24×7 कार्यरत है।
साइबर अपराध एवं अपराधियों पर ठोस कार्रवाई के मद्देनजर समीक्षा की कड़ी में पूरे बिहार के सभी वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक रेल सहित एवं सभी क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, उपमहानिरीक्षक के साथ 5 दिसंबर 2023 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की जायेगी। जिसमें साइबर से संबंधित विभिन्न पहलुओं प्राथमिकी दर्ज करना, गिरफ्तारी, विशेष अभियान चलाने एवं साइबर अपराधों के रोकथाम हेतू व्यापक साइबर जागरूकता फैलाने आदि पर विशेष रूप से चर्चा किया जाएगा तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये जायेंगे।

Related posts

महासंघ गोपगुट भोजपुर की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर :रामचंद्र काशीनाथ कपड़े की दुकान में लगी आग!भाकपा माले ने प्रकट किया दुःख,उचित मुआवजे की कि मांग।

rktvnews

ग्वालियर:गेंती, फावड़ा व कुदाल थामकर लोगों के साथ मुरार नदी को साफ करने उतरे वरिष्ठ अफसर।

rktvnews

16 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:रोजगार मेला का हुआ उद्घाटन, भोजपुर के युवाओं में कुशलता की कमी नहीं:लाल दास राय

rktvnews

भोजपुर: 09 मार्च के राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु 21 बेचों का किया गया गठन।

rktvnews

Leave a Comment