RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर:लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के सफल आयोजन के लिए सामग्री कोषांग का गठन।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)20 मई।लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के सफल आयोजन के लिए सामग्री कोषांग का गठन किया गया है । सामग्री कोषांग में नोडल पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार के साथ-साथ कई सहायक नोडल पदाधिकारी बनाए गए हैं ।यह कोषांग शहर के खेल भवन में संचालित है। जिसके द्वारा लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के लिए सामान्य थैली और स्पेशल थैली में मतदान सामग्रियों को एक जगह इकट्ठा करके विभिन्न डिस्पैच सेंटरों पर इसे ससमय भेजा जाना है । जहां से यह मतदान कर्मियों को प्राप्त होगा तथा मतदान कर्मी इसे लेकर अपने मतदान स्थल पर जाएंगे । सामान थैले में कुछ विशेष प्रपत्र एवं प्रारूप रखे गए हैं । जिसमें मतदाताओं के लिए रजिस्टर जिसको 17 ए कहते हैं । निविदत मतों की सूची के लिए प्रारूप रखे गए हैं। जिसे प्रारूप 17 बी कहते हैं । रिकॉर्ड किए गए मतों का अभिलेख इस प्रपत्र को 17 सी कहते हैं । अभ्याक्षेपित मतों की सूची प्रारूप 14 अंधे तथा शिथिलान मतदाताओं के साथियों की सूची इसको प्रारूप 14 क कहते हैं । इसी प्रकार संविधिक पुस्तिका जो सफेद रंग की पुस्तिका होगी । जिसमें मतदाताओं के लिए पर्चियां रहती हैं । दो प्रकार के थैले बनाए जा रहे हैं । लोकसभा के लिए सफेद रंग के थैली तथा विधानसभा Agaion के लिए पिंक कलर की थैली बनाए जा रहे हैं। असंविधिक पुस्तिका जो की पीले रंग की पुस्तिका होगी । उसमें विजिट सीट के साथ-साथ मतदान अभिकर्ता पोलिंग एजेंट के प्रवेश पत्र भी रहेंगे । इसके अलावा इन थैलों में कई प्रकार के लिफाफे रहेंगे । जिसमें की लिफाफा सीट नंबर एक में evm पात्र रहेगा जो सफेद रंग का लिफाफा होगा। लिफाफा सेट दो में जांच दस्तावेज रहेंगे जो सफेद रंग के लिफाफ होंगे। लिफाफा नंबर 3 में सांविधिक कवर रहेंगे । जो सफेद रंग का होगा। लिफाफ नंबर 4 में असंवेदिक कवर रहेंगे जो पीले रंग के होते हैं। लिफाफ सेट नंबर पांच में निर्देशों इत्यादि के लिए लिफाफा रहेगा जो भूरे रंग का होगा। इसके अलावा लिफाफे नंबर 6 में अन्य मतदान सामग्रियों के लिए लिफाफा रहेगा। जो नीले रंग का रहेगा । इसके अतिरिक्त सील ,टैग एवं अन्य चिन्ह इस थैली में रहेंगे । कुछ पुस्तिकाएं एवं निर्देश भी रहेंगे । जिसमें पीठासीन अधिकारी के लिए पुस्तिका तथा evm तथा VVPAT पर किस प्रकार मतदान करें पर पोस्टर रहेगा। इसके अतिरिक्त साइन बोर्ड रहेंगे। जिसमें पीठासीन अधिकारी ,प्रवेश , निकास,मतदान अभिकर्ता , पुरुष , महिला, पुरुष शौचालय, महिला शौचालय । इस तरह के साइन बोर्ड्स भी इन्हीं सामग्रियों के पैकेट में दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त स्टेशनरी के कई सामान रहेंगे जो की समान में थैली में दिए जाएंगे। सामान थैले में मतदान अभिकर्ता का नियुक्ति पत्र जो प्रपत्र 10 कहलाता है तथा मतदान अभिकर्ता की नियुक्ति का प्रतिसहरण प्रारूप 11 कहलाता है। वह भी रहेगा । मतदान कर्मियों के उपयोग हेतु कई तरह के बैच भी दिए जाएंगे । जिसमें पीठासीन अधिकारी का बैच या मतदान अधिकारी का बैच भी रहेगा ।लोक सभा निर्वाचन 2024 के लिए जो स्पेशल थैली पहले बनाए जाएंगे उनमें विशेष तौर पर निर्वाचन करने वाले अभ्यर्थियों की सूची जो 7 ए कहलाता है वह रहेगा तथा पीठासीन अधिकारी के लिए चेकलिस्ट रहेगा। निर्वाचक के पहचान के लिए वैकल्पिक दस्तावेज का कमीशन आदेश रहेगा तथा pwd मतदाताओं की सूची रहेगी । इस प्रकार देखा जाए तो लोकसभा निर्वाचन के लिए सामग्री कोषांग की महती भूमिका रहती है ।सामग्री कोषांग में दिन-रात काम किया जा रहा है तथा इसके नोडल और सहायक नोडल पदाधिकारी इसकी हर छोटी-छोटी चीजों की जांच कर रहे हैं। जिससे कहीं पर भी किसी भी प्रकार की चूक न हो पाए।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 19 अगस्त 26

rktvnews

सारण:प्रमंडलीय आयुक्त ने नीलाम पत्र वाद एवं राजस्व न्यायालय में संचालित वादों की की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:चिराग पासवान के प्रयास से बिहार का होगा कायाकल्प : सांसद अरुण भारती

rktvnews

सोशल मीडिया पर असत्यापित पोस्ट न करें साझा : भोजपुर एसपी

rktvnews

एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने वायु सेना के उप प्रमुख का पदभार संभाला।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 25 अगस्त 26

rktvnews

Leave a Comment