RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

जिलाधिकारी रीना जोशी के मार्गदर्शन पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 19 जून। आयुष मंत्रालय भारत सरकार तथा आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग उत्तराखंड शासन से प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन मे जिला प्रशासन द्वारा 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को जनपद के मानसखंड मंदिरों मे मोस्टमानू मंदिर एवं हाटकालिका मंदिर गंगोलीहाट हाट तथा जनपद के आयुष हैल्थ एवं वैलनेस केंद्रों मे मनाया जायेगा! जिसकी तैयारियां जिलाधिकारी रीना जोशी के मार्गदर्शन में चल रही है! यह जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ज्योत्सना सनवाल ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत 1 जून से 20 जून तक प्रातः 6.30 से 7.30 बजे तक योग प्रोटोकॉल के अनुसार ऑनलाइन योग का अभ्यास कराया जा रहा है एवं दिनांक 21 जून को प्रातः 6.30 से 8 बजे तक मोस्टमानू मंदिर परिसर पिथौरागढ़,हाटकालिका मंदिर परिसर गंगोलीहाट मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा ! 21 जून को मोस्टमानू मन्दिर एवं हाटकालिका मन्दिर परिसरों में आयोजित योग कार्यक्रमों में जनपद के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ही एनसीसी, एसएसबी, आदि द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा!

Related posts

दुमका: प्रमंडलीय आयुक्त की राजस्व संग्रहण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

पटना:बोरा ढोने वाले मजदूर निर्धारित न्यूनतम मज़दूरी के लिए करेंगे प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर:11.85 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री ने बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और बीईएमएल लिमिटेड की कार्यशाला का दौरा किया।

rktvnews

जापान-भारत समुद्री अभ्यास 2023 (जिमेक्स 2023) जारी।

rktvnews

भोजपुर:10 सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण खेत मजदूर सभा का राष्ट्रीयव्यापी दो दिवसीय उपवास शुरू!

rktvnews

Leave a Comment