RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने महिला बंदियों की आधारभूत सुविधाओं को लेकर की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )17 मई।उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार गुरुवार को जेलों में बंद महिला बंदियों के रहने, खाने पीने, स्वास्थ्य आदि जैसे आधारभूत संरचनाओं को लेकर समीक्षात्मक बैठक का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में जेल मैनुअल के अनुसार बंदियों को उपलब्ध कराये जाने वाली सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
दूसरी ओर क्रिमिनल इंज्यूरी कंपनसेशन बोर्ड की बैठक भी जिला सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में हुआ।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार रंजन देव द्वारा प्रस्तुत मामलों में से कुल तीन पीड़ितों को 09 लाख रुपये प्रतिकर राशि भुगतान करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक सह प्राधिकार सदस्य जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, अपर समाहर्ता नीरज कुमार दास, चिकित्सा पदाधिकारी, मंडल काराधीक्षक स्नेहलता, उप कारा बेनीपुर के अधीक्षक धीरज कुमार उपस्थित थे।

Related posts

पिछले एक वर्ष में बायोटेक किसान योजना के दौरान 1 लाख 60,000 से अधिक किसान लाभ प्राप्त कर चुके हैः केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

रांची:रोटरी क्लब रांची नॉर्थ ने मनाया अपना 41वा स्थापना दिवस,नए सत्र के बोर्ड ऑफ डायरेक्टरो ने ली शपथ।

rktvnews

भोजपुर:बिहार बदलाव सभा को ऐतिहासिक और प्रभावशाली बनाने की विस्तृत रणनीति पर चर्चा।

rktvnews

उत्तराखंड:राजभवन में लोहड़ी पर्व पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया।

rktvnews

19 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

जयपुर:राज्यपाल ने राजभवन में किया झण्डारोहण।

rktvnews

Leave a Comment