RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:राज्यपाल ने राजभवन में किया झण्डारोहण।

राष्ट्र की समृद्धि और सम्पन्नता के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

स्वाधीनता दिवस पर राज्यपाल ने राजभवन में खेजड़ी का पौधा लगाया।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)15 अगस्त। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को राजभवन में स्वतंत्रता दिवस पर झण्डारोहण किया। बाद में उन्हें आरएसी गारद ने सलामी दी।
राज्यपाल श्री बागडे ने इस दौरान राजभवन परिसर स्थित राजकीय विद्यालय के उच्च प्राप्तांक वाले विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप पुस्तके और मिठाई वितरित की। उन्होंने स्वाधीनता दिवस की सभी को बधाई देते हुए राष्ट्र की समृद्धि और सम्पन्नता के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
राज्यपाल ने स्वाधीनता दिवस पर राजभवन में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत खेजड़ी का पौधा भी लगाया। उन्होंने कहा कि मरुस्थल की जलवायु के सर्वथा अनुकूल खेजड़ी वृक्ष संपन्नता का प्रतीक है।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी, प्रमुख विशेषाधिकारी राजकुमार सागर सहित राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 26 जून 26

rktvnews

राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में बनाएंगे 3 लाख 41 हजार से ज्यादा मकान: शिवराज चौहान

rktvnews

बाबासाहेब अम्बेडकर : हिन्दू दक्षिणपंथी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 मार्च 25

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुर्नवास हेतु पुनर्वास समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राहियों को दीपावली का उपहार भेंट किया।

rktvnews

Leave a Comment