RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषिराष्ट्रीय

पिछले एक वर्ष में बायोटेक किसान योजना के दौरान 1 लाख 60,000 से अधिक किसान लाभ प्राप्त कर चुके हैः केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

RKTV NEWS/ नयी दिल्ली,06अप्रैल।केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज राज्यसभा को बताया कि अब तक पिछले एक वर्ष (जनवरी 2022-दिसम्बर 2022) में बायोटेक किसान योजना के तहत 1,60,000 किसान लाभ प्राप्त कर चुके हैं।
आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि बायोटेक किसान योजना जल, मिट्टी, बीज तथा विपणन (मार्केटिंग) से संबंधित समस्याओं पर किसानों को परामर्श तथा समाधान प्रदान करने के लिए लॉन्च की गयी है।
इस योजना के अंतर्गत किसानों को उन्नत बीज, सब्जियों के रोपण स्टॉक पर परामर्श, पौधों के विकास को बढ़ावा देने वाले राइजोबैक्टीरिया (पीजीपीआर)/जैव-उर्वरकों के उपयोग के लिए हस्तक्षेप, सिंचाई तथा संरक्षित खेती प्रौद्योगिकियों, उन्नत पशुधन (बकरी, सुअर), मुर्गी पालन और मत्स्य पालन के साथ-साथ पशुधन/पोल्ट्री के स्वास्थ्य प्रबंधन पर परामर्श और प्रदर्शन प्रदान किया जाता है।

Related posts

पिछले दो महीनों में cVigil से 4.24 लाख से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं; 99.9 प्रतिशत मामलों का निपटारा किया गया।

rktvnews

हाजीपुर में रोजगार -सह- मार्गदर्शन मेला का आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने संयुक्त राष्ट्र महिला के प्रमुख क्षमता निर्माण कार्यक्रम – शीलीड्स II: अग्रणी महिलाओं के लिए कार्यशाला के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया।

rktvnews

नए संसद भवन भवन के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी करेंगे नए संसद भवन में ऐतिहासिक व पवित्र “सेन्गोल” की स्थापना।

rktvnews

इंदौर स्वच्छता के साथ अन्य क्षेत्रों में भी तेजी से आगे बढ़े : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया और ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 33वें ओलंपिक पेरिस 2024 के लिए स्मरणीय डाक टिकट जारी किए।

rktvnews

Leave a Comment