RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:राजभवन में लोहड़ी पर्व पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)14 जनवरी।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और प्रथम महिला गुरमीत कौर ने सोमवार को राजभवन में लोहड़ी का पर्व पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत आग जलाने से हुई। राज्यपाल ने लोहड़ी की परिक्रमा कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
राज्यपाल ने इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों को लोहड़ी की शुभकामनाएँ देते हुए इसे फसल कटाई और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व बताया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है और समाज में आपसी प्रेम और एकजुटता का संदेश देता है। इस अवसर पर गिद्दा और भांगड़ा जैसे पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने कार्यक्रम को और भी जीवंत और रंगारंग बना दिया। राज्यपाल ने कलाकारों की प्रतिभा की सराहना की।कार्यक्रम में राजभवन के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने पारंपरिक मिठाइयों का आनंद लिया और इस पर्व के माध्यम से एकता और सौहार्द का संदेश साझा किया।

Related posts

पटना : पंच मंदिर में श्री राम कथा (प्रवचन) आयोजित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर वायब्रेंट विलेजेज़ के विशेष अतिथियों के साथ नई दिल्ली में संवाद किया।

rktvnews

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अरावली परिदृश्य के पारिस्थितिक पुनर्स्थापन पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट का किया दौरा।

rktvnews

बिहार:PK ने पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले NDA सरकार से पूछे तीखे सवाल, बोले – सरकारी खर्चे पर भीड़ जुटाने की चल रही तैयारी, हमारे सवालों का जवाब नहीं दिया गया तो 11 जुलाई को 1 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर लेकर राज्यपाल और CM से मिलेंगे और विधानसभा का भी घेराव करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:सूर्य कुमारी देवी के श्राद्धकर्म पर गणमान्य लोगों ने अर्पित किये श्रद्धा सुमन।

rktvnews

Leave a Comment