
RKTV NEWS/जगदीशपुर(भोजपुर)02 सितंबर।जनसुराज पार्टी के शुत्रधार प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार बदलाव की मुहिम को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से वीर कुंवर सिंह के किला, जगदीशपुर में अनुमंडल एवं ब्लॉक प्रभारीयों के साथ एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जनसुराज पार्टी के अनुमंडल उपाध्यक्ष राजू सिंह ने की, वहीं संचालन युवा अनुमंडल अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
– बैठक में आगामी 3 सितंबर को रोहतास जिला के काराकाट में होने वाली ‘बिहार बदलाव सभा’ को ऐतिहासिक और प्रभावशाली बनाने की विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।
– वक्ताओं ने ब्लॉक कमिटी के विस्तार तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया, जिसमें कई नए सदस्यों को जगदीशपुर प्रखंड कमिटी में शामिल किया गया
प्रमुख दायित्वों का निर्धारण
– सभा में जगदीशपुर अनुमंडल कार्यालय के सञ्चालन, सांगठनिक मजबूती, कार्यकर्ता प्रबंधन समेत अनेक पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ।
– प्रखंड प्रभारी के रूप में नरेंद्र प्रताप सिंह, विनय कुमार सिंह, अमन सोनी और निर्मल कुमार को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं.
– अकरूआ पंचायत के मुखिया राजू सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनसुराज पार्टी आम लोगों की उम्मीद और बदलाव की राजनीति का मजबूत मंच बनकर उभरी है।
– पूरे जगदीशपुर प्रखंड से नए जोशीले कार्यकर्ताओं का स्वागत पार्टी ने किया, जिनकी सहभागिता से संगठन और अधिक सशक्त हुआ.
